अरवल और दाउदनगर में बाईपास को मिली मंजूरी

बाईपास के निर्माण से शहरों के भीतर से गुजरने वाला भारी वाहनों का यातायात बाहर की ओर डायवर्ट हो जाएगा। साथ ही इन बाईपास परियोजनाओं में सिटी साइड सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रावधान है, जिससे स्थानीय यातायात और निवासियों को सुविधा मिलेगी।

Share This Article:

औरंगाबाद: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर अरवल बाईपास के निर्माण के लिए 665.50 करोड़ रुपए और दाउदनगर बाईपास के निर्माण के लिए 288.28 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। अरवल और औरंगाबाद जिले के लिए तीन दिन में यह दूसरी सौगात है। इससे पहले बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल रूट के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। साथ ही तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 3606 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-139 एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है, जो पटना को औरंगाबाद होते हुए झारखंड से जोड़ता है। अरवल और दाउदनगर में बाईपास बनने से पटना, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद और आस-पास के क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। यह व्यापार को बढ़ावा देगा और लोगों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगा।

इन बाईपास के निर्माण से शहरों के भीतर से गुजरने वाला भारी वाहनों का यातायात (heavy traffic) बाहर की ओर डायवर्ट हो जाएगा। साथ ही इन बाईपास परियोजनाओं में सिटी साइड सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रावधान है, जिससे स्थानीय यातायात और निवासियों को सुविधा मिलेगी।

इससे शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम, भीड़भाड़, शोर और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए सड़क पर चलना अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.