बिहार में नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभ जाने और प्रदेश के सीएम पद को छोड़ने की चर्चा को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना में सीएम आवास क बाहर जुट गए हैं और इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share This Article:

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और प्रदेश के सीएम पद को छोड़ने की चर्चा को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना में सीएम आवास के बाहर जुट गए हैं और इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच, मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेटों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त तेज कर दी गई है और सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीएम आवास पर जदयू के कई नेता भी पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी साफ दिख रही है। नीतीश के राज्यसभा जाने के निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि लाठी खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा।

नीतीश कुमार को हटाने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी

उनके अलावा किसी और को सीएम पद पर नहीं देख सकते। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को हटाने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। हमने किसी दूसरे के लिए वोट नहीं मांगा था। राज्य की महिलाएं भी इससे परेशान हैं। हम लोग अब यहीं डटे रहेंगे। कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा व्यक्त की है। जदयू की ओर से उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है। राज्यसभा के लिए बिहार से रिक्त सभी पांच सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इनमें से भाजपा ने अपने दो और रालोमो ने एक उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जदयू ने हालांकि अब तक नामों की घोषणा नहीं की है। इधर, नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने की स्थिति में बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है। चर्चा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे तो यह पद सबसे बड़े विधायकों वाले दल भाजपा के हिस्से जाएगा और जदयू के पाले में उपमुख्यमंत्री का पद आ सकता है।

यह खबर ‘आईएएनएस’ न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए न्यूजी इंडिया जिम्मेदार नहीं है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.