बिहार चुनाव : जन सुराज पार्टी ने जारी की 51 प्रत्याशियों की सूची, भोर से प्रीति किन्नर को टिकट

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 प्रत्याशियों की सूची। भारे से किन्नर प्रीति को भी टिकट। राघोपुर से शुरू होगा प्रशांत किशोर का पहला चुनावी अभियान। पटना से रत्नेश पांडेय की रिपोर्ट

Share This Article:

पटना: पहली बार चुनाव मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने दावा किया है कि 51 सीटों पर उम्मीदवार तय करते समय क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक विविधता और जनसंपर्क क्षमता को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में एक ट्रांसजेंडर का नाम भी शामिल है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और आर सी पी सिंह ने जारी की सूची

उदय सिंह ने कहा कि सूची में 7 सुरक्षित सीटें, 17 अति पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार, 8–9 अल्पसंख्यक प्रत्याशी और शेष सामान्य वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि “जन सुराज पार्टी समाज के हर वर्ग की भागीदारी में विश्वास रखती है। हमारे प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच से निकले हैं।” उन्होंने कहा, बिहार में पिछले 20 वर्षों से जनता एक ही तरह की राजनीति देख रही है। जन सुराज एक वैकल्पिक, साफ और नीति-आधारित राजनीति की शुरुआत कर रहा है। जनता इस बार बदलाव के मूड में है।” उन्होंने बताया कि पार्टी आने वाले दिनों में दूसरे चरण की सूची भी जारी करेगी, जिसमें लगभग 100 प्रत्याशियों के नाम और जोड़े जाएंगे।

आगे की रणनीति

11 अक्टूबर से प्रशांत किशोर की जनसभाएँ शुरू होंगी। प्रचार का पहला चरण उत्तर बिहार और सीमांचल क्षेत्रों में केंद्रित रहेगा। दूसरे चरण की सूची अक्टूबर के मध्य तक जारी की जाएगी।

प्रशांत किशोर का पहला चुनावी कार्यक्रम राघोपुर से

पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) आगामी 11 अक्टूबर से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
उनका पहला कार्यक्रम राघोपुर विधानसभा से होगा — जो बिहार की राजनीति में पारंपरिक रूप से तेजस्वी यादव का गढ़ माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, जन सुराज के पहले चरण के प्रचार में गरीबी, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय शासन सुधार प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

घोषित प्रत्याशियों की प्रमुख सूची

बाल्मीकि नगर — दीर्घ नारायण प्रसाद

लौरिया — सुनील कुमार

हरसिद्धि — अवधेश राम

बेनीपट्टी — मोहम्मद परवेज आलम

निर्मली (सुपौल) — रामप्रवेश यादव

सिकटी — रागिब बबलू

कोचाधामन — अबू अफाक फारुक

अमौर (पूर्णिया) — अफरोज आलम

आलमनगर (मधेपुरा) — सुबोध सुमन

सहरसा — किशोर कुमार ‘मुन्ना’

सिमरी बख्तियारपुर — सुरेंद्र यादव

महिषी — शमीम अख्तर

दरभंगा — आर.के. मिश्रा

केवटी — बिल्लतू साहनी

मीनापुर — तेज नारायण सहनी

गोपालगंज — डॉ. शशि शेखर सिन्हा

भोर — प्रीति किन्नर

मांझी — वाई.बी. गिरी

छपरा — जे.पी. सिंह

परसा — मुसाफिर महतो

सोनपुर — चंदन मेहता

कल्याणपुर — रामबालक पासवान

मोरबा — डॉ. जागृति ठाकुर

बेगूसराय — सुरेंद्र साहनी

खगड़िया — जयंती पटेल

बेलदौर — गजेंद्र कुमार सिंह निषाद

पीरपैंती — घनश्याम दास

बेलहर — ब्रजकिशोर पंडित

परवत्ता — विनय कुमार बरुण

अस्थावां — लता सिंह

बिहार शरीफ — दिनेश कुमार

नालंदा — पूनम सिन्हा

(बाकी प्रत्याशियों के नाम क्रमवार सूची में शामिल हैं।)

छात्र नेता दिलीप कुमार बहादुरपुर से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

दरभंगा: पिछले दस वर्षों से छात्र और युवाओं के लिए संघर्षरत और आंदोलन करने वाले बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। पटना में दिलीप कुमार ने गुरूवार को बताया कि वे दरभंगा के बहादुरपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। दिलीप कुमार ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही छात्र-युवाओं के प्रति असंवेदनशील है। कोई भी छात्रों के प्रति गंभीर नहीं है। विधानसभा में कोई भी छात्रों के लिए निष्पक्ष रूप से आवाज बुलंद नहीं करते। इसलिए छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। सड़क के साथ-साथ अब सदन में भी छात्रों की आवाज गूंजनी चाहिए।

बहादुरपुर का चुनाव बिहार के छात्रों का चुनाव है

दिलीप कुमार ने कहा कि बहादुरपुर का चुनाव बिहार के छात्रों का चुनाव है।चुनाव लड़ने की मांग बिहार के सभी जिलों से छात्रों ने की थी। बिहार के छात्र – युवाओं और बहादुरपुर के युवाओं सहित आम जनता की सलाह पर बहादुरपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.