नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चनुाव का शंखनाद कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 6 को 121 विधानसभा सीटों पर जबकि 11 नवंबर को122 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। 14 नवंबर को मतगणना होगी और 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी घोषणा की कि छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भी इसी दिन आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। इसके नतीजे बिहार चुनाव के बिहार चुनाव के नतीजे के साथ ही 14 नवंबर को आएंगे। बिहार में चुनाव कीह तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया बताया कि बिहार में इस बार पोलिंग स्टेशनों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव में चार लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक हैं। बात अगर 100 वर्ष से ज्यादा के वोटरों की करें तो ऐसे मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। राज्य में पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 14 लाख है।
पहले चरण में 18 जिलों में होगा मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए गजट अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, नामांकन की जांच 18 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर और मतदान 6 नवंबर 2025 (गुरुगुवार) को होगा। इन इलाकों में होगा मतदान सीवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसगू राय, भोजपुर।
दूसरे चरण में 20 जिलों में होगा मतदान
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए गजट अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन की जांच 21 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि, 23 अक्टूबर और मतदान 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगा। मतगणना 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को होगी। इन इलाकों में 11 नवंबर को मतदात होगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भभुआ)।



