ब्रिटेन किंग चार्ल्स के भाई एंड्र्यू गिरफ्तार, जानें मामला क्या है?

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्र्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर सार्वजानिक पद के दुरुपयोग का आरोप है। यह गिरफ़्तारी एप्सटीन विवाद के बीच हुई है।

Share This Article:

नई दिल्ली। ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्र्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर सार्वजानिक पद के दुरुपयोग का आरोप है। यह गिरफ़्तारी एप्सटीन विवाद के बीच हुई है। एंड्र्यू का आज जन्मदिन था, उसी बीच में उन्हें अरेस्ट किया गया।

एंड्र्यू पर लगे थे ये आरोप

बता दें कि एप्सटीन मामले में पीड़िता वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वो 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्र्यू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि एंड्र्यू की तरफ से आरोपों को खारिज कर दिया गया था। 2025 के अप्रैल में गिफ़्रे की मौत हो गई थी। बताया गया कि उनसे आत्महत्या की थी।

छीन लिया था खिताब

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने पिछले साल अक्टूबर में अपने छोटे भाई एंड्र्यू से प्रिंस का खिताब छीन लिया था। उनसे सभी शाही उपाधियां वापस ले ली गई थी। साथ ही जिस आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ में वो रहते थे, उसे भी खाली कर देने को कहा गया। 65 वर्षीय एंड्र्यू ब्रिटेन के दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं।

2011 में हुआ था खुलासा

एंड्र्यू पर आरोप लगाने वाली वर्जिनिया गिफ़्रे ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृति नेटवर्क का खुलासा करके दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया था। उसने कहा था कि 15 साल की उम्र में ही वह एप्सटीन के नेटवर्क में फंसी थी। उसने अपने और प्रिंस एंड्र्यू के रिश्ते के बारे में भी बातें सार्वजानिक की।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.