गुजरात में किसान नेता राजू भाई करपड़ा की गिरफ्तारी, AAP ने की निंदा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में किसान नेता राजू भाई करपड़ा की गिरफ्तारी पर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: किसानों को कपास का सही दाम दिलाने के लिए गुजरात के बोटाद मार्केटिंग यार्ड में धरने पर बैठे किसान नेता राजूभाई करपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

गिरफ्तारी पर केजरीवाल का बयान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के राज में अगर कोई किसानों की आवाज़ उठाता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है। रात 3 बजे पुलिस ने AAP के किसान नेता राजूभाई करपड़ा को गिरफ्तार किया। उनका सिर्फ़ इतना गुनाह था कि वे किसानों के लिए कपास का सही दाम मांग रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि सच को जेल में नहीं बंद किया जा सकता।

AAP नेताओं की प्रतिक्रिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार द्वारा की गई यह गिरफ्तारी किसानों के हक की लड़ाई को दबाने की कोशिश है। वही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का अत्याचार जल्द खत्म होगा।

सौरभ भारद्वाज का बयान

आम आदमी पार्टी  के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और मेहनत की फ़सल का सही दाम नहीं मिल रहा है। AAP इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।

आतिशी ने किया ट्वीट

आतिशी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करके  कहा कि क्या भाजपा के राज में किसानों की आवाज़ उठाना अपराध बन गया है? राजूभाई करपड़ा की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि किसानों की आवाज़ दबाने की कोशिश हो रही है।

निष्कर्ष

आम आदमी पार्टी का कहना हैं कि किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी। पार्टी पूरे जोश के साथ किसानों के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी और उन्हें उनका सही मूल्य दिलाएगी। अब देखना यह होगा कि आखिर किसानो को सही दाम मिलता हैं या नहीं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.