नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक, हंटर 350, ने जून 2025 में 16,261 नए ग्राहकों का दिल जीता। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 4.18% की बढ़ोतरी दर्शाता है। युवा राइडर्स के बीच यह बाइक अपनी स्टाइल, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के लिए बेहद पसंद की जा रही है। अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने चाहते हैं, तो आपको लिए हंटर 350 एक शानदार विकल्प हो सकता है। लेख में जानिए इसकी कीमत, EMI और खासियत के बारे में पूरी जानकारी।
ऑन-रोड कीमत
दिल्ली में हंटर 350 के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 1.73 लाख रुपये है। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- एक्स-शोरूम कीमत: 1.50 लाख रुपये
- RTO चार्ज: 12,000 रुपये
- इंश्योरेंस: 10,000 रुपये
अन्य खर्च (जैसे हैंडलिंग): 9,000 रुपये ग्राहक इस राशि को डाउन पेमेंट और EMI के जरिए आसानी से चुका सकते हैं, जिससे बाइक खरीदना और भी सुविधाजनक हो जाता है।
डाउन पेमेंट और EMI
यदि आप 20,000 रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो शेष 1.53 लाख रुपये के लिए लोन लेना होगा। मान लीजिए, बैंक 9% वार्षिक ब्याज दर पर 3 साल (36 महीने) का लोन देता है। इस आधार पर:
- मासिक EMI: करीब 5,100 रुपये
- कुल ब्याज: लगभग 30,000 रुपये
कुल लागत (डाउन पेमेंट + EMI + ब्याज): करीब 2 लाख रुपये EMI और ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की नीतियों पर निर्भर करती हैं। इसलिए, लोन लेने से पहले बैंक से पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
इंजन और परफॉर्मेंस
आपको इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा, जो 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं, 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक शहर के ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर अच्छा परफॉर्मेंस देती है। इसका रेट्रो लुक और स्मूथ राइडिंग अनुभव इसे खास बनाता है।
माइलेज और रेंज
ARAI के अनुसार, हंटर 350 का माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो एक बार फुल होने पर 450 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देता है। रोजाना 30-35 किलोमीटर बाइक चलाने वाले व्यक्ति को 12-15 दिनों तक पेट्रोल दोबारा भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बाइक किफायती और व्यावहारिक दोनों है।



