Manchester से पहले Gambhir की रणनीति तैयार, England के 3 स्टार्स पर नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। इस मुकाबले से पहले गौतम गंभीर के सामने दोहरी चुनौती है। 

Share This Article:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज को बचाने की रणनीति में व्यस्त हैं। 23 जुलाई से मैनचेस्टर (Manchester Test) में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए भारतीय टीम (Indian Team) पूरी तैयारी में जुटी है। लेकिन आंकड़े कहते हैं कि यह मैदान अब तक भारत के लिए फतह नहीं हुआ है। मैनचेस्टर में भारत ने अब तक एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीता है, और मौजूदा सीरीज में टीम पहले ही 1-2 से पीछे चल रही है।
इस हालात में टीम इंडिया (Team India) के सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के तीन स्टार खिलाड़ियों को रोकने की होगी। इन खिलाड़ियों ने पिछली तीन पारियों में भारत की जीत की राह में सबसे बड़ी दीवार खड़ी की है। ऐसे में यदि भारत को मैनचेस्टर में पहली जीत और सीरीज बराबर करनी है, तो गंभीर (Gautam Gambhir) को सटीक टीम संयोजन के साथ-साथ विपक्ष के इन खतरनाक खिलाड़ियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनानी होगी।

बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके हैं। अब तक खेले गए तीन मैचों में उन्होंने 163 रन बनाए हैं और 11 विकेट झटके हैं। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड दो मैच जीत चुका है, और उनका अनुभव और आत्मविश्वास इस समय चरम पर है। स्टोक्स अब तक अपने टेस्ट करियर में 114 मैचों में 6891 रन और 224 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में मैनचेस्टर में उन्हें रोकना भारत की प्राथमिकता होगी।

जो रूट
पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने भी सीरीज में लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और एक अर्धशतक जड़कर इंग्लिश मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। गेंद से भी योगदान देते हुए रूट तीन विकेट निकाल चुके हैं। 34 वर्षीय इस अनुभवी बल्लेबाज को यदि जल्द नहीं रोका गया, तो वह मैनचेस्टर में भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की वापसी ने इंग्लैंड की गेंदबाजी में नया जोश भर दिया है। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में आते ही दोनों पारियों में मिलाकर पांच विकेट चटकाए। अब मैनचेस्टर में उनके निशाने पर भारतीय बल्लेबाज होंगे। आर्चर की गति और विविधता को ध्यान में रखते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को एक ठोस बैटिंग प्लान तैयार करना होगा, ताकि उनकी धार को कुंद किया जा सके।
चौथा टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा है। मैनचेस्टर में अब तक का खराब रिकॉर्ड और इंग्लैंड के इन तीन मैच विनर खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत के लिए चुनौती है। ऐसे में कोच गौतम गंभीर की रणनीति और खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही तय करेगा कि टीम इंडिया सीरीज में वापसी कर पाएगी या नहीं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.