मैनचेस्टर टेस्ट से पहले Bumrah के खेलने पर सस्पेंस, इनको मिल सकता मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अपने निर्णायक मोड़ पर है। टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत के लिए एक चिंता का विषय उभर कर सामने आया है कि टीम के जसप्रीत बुमराह का खेलना तय नहीं है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मौजूदा स्थिति में भारत 1-2 से पिछड़ रहा है और यह मैच उसके लिए ‘करो या मरो’ की तरह होगा। लेकिन इस निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को एक बड़ा झटका लग सकता है—दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का इस टेस्ट में खेलना फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है।

बुमराह को आराम देने की योजना
सीरीज शुरू होने से पहले ही कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने संकेत दिया था कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को पूरे 5 टेस्ट नहीं खिलाया जाएगा। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें सिर्फ 3 मैचों में खेलने की योजना बनाई गई थी। अब तक बुमराह तीन टेस्ट में से दो में खेल चुके हैं, ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट में उन्हें आराम दिए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

गंभीर की नजर प्रसिद्ध कृष्णा पर
बुमराह की गैरहाजिरी में सवाल उठता है कि उनकी जगह कौन लेगा? हालांकि स्क्वॉड में अर्शदीप सिंह मौजूद हैं, लेकिन अनुभव की कमी के कारण उन्हें मौका दिए जाने की संभावना कम है। ऐसे में गौतम गंभीर का झुकाव तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की ओर हो सकता है, जिन्होंने टेस्ट करियर में अब तक 5 मैच खेले हैं और 14 विकेट लिए हैं।

प्रदर्शन में निरंतरता की कमी फिर भी बन सकते हैं विकल्प
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में मौका दिया गया था लेकिन वे महंगे साबित हुए। दो मैचों में उन्होंने 55 की औसत और 5 की इकॉनमी से केवल 6 विकेट लिए। इसके अलावा, 331 रन भी लुटाए। बावजूद इसके, अनुभव के लिहाज से वह टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत सकते हैं, क्योंकि विकल्प सीमित हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (मैनचेस्टर टेस्ट)

  • केएल राहुल
  • यशस्वी जायसवाल
  • अभिमन्यु ईश्वरन
  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • रवींद्र जडेजा
  • नीतीश कुमार रेड्डी
  • वाशिंगटन सुंदर
  • प्रसिद्ध कृष्णा / जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद सिराज
  • आकाशदीप

अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो यह फैसला टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता है, खासकर तब जब सीरीज में वापसी के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर अनुभवी बुमराह पर एक और टेस्ट के लिए भरोसा जताते हैं या फिर भविष्य की योजना के तहत प्रसिद्ध कृष्णा को बड़ा मौका देते हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.