रोजाना की भागदौड़ के लिए ये हैं सबसे सस्ती बाइक्स, माइलेज भी मजेदार!

भारतीय बाजार में कम बजट वाली बाइक्स और स्कूटर रोजाना के सफर के लिए बेहतरीन हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना 100, टीवीएस रेडियन, बजाज सीटी 110 एक्स और यामाहा रे-जेडआर 125 जैसे विकल्प 70-80 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ किफायती हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: अगर आप रोजमर्रा के सफर के लिए किफायती और अच्छे माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं, तो भारतीय बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। भारत में टू-व्हीलर्स की मांग इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ये हल्के, भीड़-भाड़ में तेजी से चलने वाले और अपने-अपने बजट के अनुसार मिलने वाला साधन हैं। खासकर नवयुवा जिन्हें कॉलेज, ऑफिस और राइडिंग करने का शौक होता है। उनके लिए कम बजट में अच्छा माइलेज देने वाली कुछ बेहतरीन बाइक्स और स्कूटर के विकल्प इस लेख मिल जाएगे। आइए जानते हैं, जो आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस
यह बाइक अपनी किफायती कीमत और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। यह 70-80 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। नोएडा में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 77,000 रुपये है। यह बाइक रोज़ाना के सफर के लिए भरोसेमंद और किफायती है।

2. बजाज प्लेटिना 100
बजाज की यह बाइक 70 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए बेहतरीन बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 69,000 रुपये है। यह बाइक सस्ती होने के साथ-साथ रखरखाव में भी आसान है।

3. टीवीएस रेडियन
टीवीएस रेडियन 73 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करती है। नोएडा में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 69,500 रुपये है। यह बाइक स्टाइल, माइलेज और कीमत का अच्छा संतुलन प्रदान करती है।

4. बजाज सीटी 110 एक्स
यह बाइक भी 70 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 68,300 रुपये है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में मजबूत और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं।

5. यामाहा रे-जेडआर 125
यह एक हाइब्रिड स्कूटर है, जो 71 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 88,000 रुपये है। यह स्कूटर स्टाइलिश लुक और अच्छे माइलेज के साथ रोजाना की सवारी को और सुविधाजनक बनाता है।
ये सभी विकल्प कम बजट में अच्छा माइलेज और भरोसेमंद प्रदर्शन देते हैं। अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आप इनमें से कोई भी चुन सकते हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.