समस्तीपुर: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जाने से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के भीरहा वार्ड संख्या-7 निवासी मो. मेराज के रूप में हुई इै। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन को भी जब्त कर लिया है। चिराग पासवान को धमकी देने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच के दौरान सोशल मीडिया पेट्रोलिंग में साहिल शफिक नाम के यूजर का एक कमेंट मिला। उसमें लिखा था कि धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। जांच में साहिल की पहचान एमडी शफिक के रूप में हुई। वह समस्तीपुर के वार्ड-08, बरह बट्टा का रहने वाला है।
शफिक से पूछताछ में आरोपी की पहचान मो. मेराज के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में टीम ने मेराज को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। इस मोबाइल का धमकी देने में इस्तेमाल किया गर्या गई थी। इसी आईडी से धमकी भरा कमेंट किया गया था। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए पटना साइबर थाना को सौंपा गया है।



