नई दिल्ली: 12वीं फेल (12th fail) और सेक्टर 36 (Sector 36) से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) जल्द ही आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की बायोपिक ‘व्हाइट’ (White) में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी, और विक्रांत ने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया है।
विक्रांत का श्री श्री रविशंकर के साथ अनुभव
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा कि श्री श्री रविशंकर के साथ बिताया समय उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया, मुझे उनके साथ रहने और उनके आसपास समय बिताने का मौका मिला, जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ‘व्हाइट’ उनकी जिंदगी और वैश्विक शांति के लिए उनके योगदान को दर्शाएगी, खासकर कोलंबिया में उनके प्रयासों को, जिनके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी हैं।
विक्रांत ने आगे कहा कि यह फिल्म श्री श्री रविशंकर के सामाजिक कार्यों और उनके प्रभाव को सामने लाएगी। उन्होंने कहा, उनका किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं उनकी तरह नहीं बन सकता, लेकिन उनकी सच्चाई को पर्दे पर उतारने की पूरी कोशिश करूंगा।
इसको भी पढ़ें: दिलजीत के विवाद पर Ajay Devgan ने कहा कुछ ऐसा! जानिए पूरा मसला
बॉलीवुड से ब्रेक की खबर पर सफाई
विक्रांत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड से ब्रेक लेने की बात कही थी, जिस पर उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, लोग मेरे हर पोस्ट को उसी नजरिए से देखते हैं। मैंने अगले ही दिन अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। जो लोग मुझे समझते हैं, वे मेरे इरादे जानते हैं।
व्हाइट और विक्रांत की अन्य परियोजनाएं
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘व्हाइट’ एक ग्लोबल थ्रिलर है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसके अलावा, विक्रांत ‘डॉन 3’ (Don 3) और ‘रामायणम्’ (Ramayanam) में भी नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। उनकी हालिया फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ (Aankhon Ki Gustakhiyan), जिसमें शनाया कपूर (Shanaya Kapoor ) लीड रोल में हैं, 11 जुलाई 2025 को रिलीज हो चुकी है।



