इंटरव्यू पास,अब प्लेन उड़ाएंगे लालू के लाल

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अब पायलट बनेंगे। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेज प्रताप यादव समेत 18 प्रत्याशियों को सफल घोषित किया है। तेज प्रताप ने 2023-24 में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू दिया था। पटना से राहुल की रिपोर्ट...

Share This Article:

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब प्लेन उड़ाएंगे। उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स का इंटरव्यू क्लियर कर लिया है। अब वह बिहार उड्डयन संस्थान में दाखिला लेंगे। उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने हाल में ही इसका पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, बिहार के विधायक तेज प्रताप यादव को वाणिज्यिक विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति मिली है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले तेज प्रताप यादव ने प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में दाखिले के लिए साक्षात्कार दिया था। इस क्लियर करने में वह कामयाब रहे हैं। निदेशालय की तरफ से सफल 18 उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे, तब तेजप्रताप यादव ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। इसमें वो विमान के अंदर बैठे नजर आए थे। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि वो बतौर वायुयान चालक अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ शत्रुओं का सामना करने की इच्छा रखते हैं। लिहाजा उन्हें भी सीमा पर भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए।

बिहार की सियासत में मची खलबली

हाल ही में तेज प्रताप यादव को राजद सुप्रीमो ने पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उनकी इस उपलब्धि से बिहार राजनीति में खलबली मच गई है। इससे उनके समर्थकों में काफी खुशी है। सियासी गलियारे में चर्चा यह है कि कहीं तेज प्रताप यादव राजनीति से खुद को दूर तो नहीं कर रहे हैं। खासतौर से इसलिए भी कि हाल में जिस तरीके से उनके साथ पारिवारिक कलह हुई है उसके नजर से देखें तो सियासी नजरें बहुत कुछ बयां करती है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.