अब शोध बताएगा दिल्ली की हजारों वर्षों की कहानी

दिल्ली सरकार ने राजधानी के हजारों वर्षों पुराने इतिहास, पुरातत्व और अभिलेखों के व्यवस्थित अध्ययन के लिए नई अनुसंधान फेलोशिप को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करना और इतिहास व पुरातत्व के क्षेत्र में विशेषज्ञों का मजबूत समूह तैयार करना है। यह फेलोशिप शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली। दुनिया अब भारत की राजधानी दिल्ली के उस आधिकारिक और प्रामाणिक इतिहास को और विस्तार से जान सकेगी, जो सदियों से अभिलेखों, पांडुलिपियों, पुरातात्विक स्थलों और स्मारकों में सुरक्षित है। हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक सभ्यताओं की साक्षी रही दिल्ली की इस विरासत का वैज्ञानिक अध्ययन, दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण करने के लिए दिल्ली सरकार ने ‘अभिलेखागार अनुसंधान फेलोशिप’ और ‘पुरातत्व अनुसंधान फेलोशिप’ योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के माध्यम से राजधानी के इतिहास को शोध आधारित और प्रमाणिक रूप में नई पीढ़ी और दुनिया भर के शोधकर्ताओं तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

फेलोशिप को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

इसी उद्देश्य से इन दोनों फेलोशिप को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि हजारों वर्षों के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता की जीवंत धरोहर भी है। इस अमूल्य विरासत का संरक्षण, उसका वैज्ञानिक अध्ययन, व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और नई पीढ़ी तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से फेलोशिप को मंजूरी दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि ‘अभिलेखागार अनुसंधान फेलोशिप’ का उद्देश्य अभिलेखों पर उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देना, अभिलेख प्रबंधन को मजबूत बनाना, ऐतिहासिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करना और ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेजों तक लोगों की पहुंच को और आसान बनाना है।

प्रत्येक वर्ष एक साल के लिए कुल 15 फेलो नियुक्त किए जाएंगे

यह योजना शोधकर्ताओं, अभिलेख विशेषज्ञों, संरक्षण विशेषज्ञों, इतिहासकारों, भाषाविदों और विरासत विशेषज्ञों को दिल्ली से जुड़े इतिहास और अभिलेख विज्ञान के विभिन्न विषयों पर विशेष अध्ययन के लिए एक संस्थागत मंच उपलब्ध कराएगी। इस फेलोशिप के तहत रिकॉर्ड प्रबंधन, अभिलेखीय सामग्री के संरक्षण व परिरक्षण, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, सूचना व डेटा के प्रसार, माइक्रो-फिल्मिंग एवं रिप्रोग्राफी, शोध एवं प्रकाशन तथा विशेष रूप से उर्दू और फारसी जैसी प्राच्य भाषाओं से जुड़े विषयों पर कार्य किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष एक वर्ष की अवधि के लिए कुल 15 फेलो नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें 25 से 50 हजार रुपये तक की फेलोशिप दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘पुरातत्व अनुसंधान फेलोशिप’ का उद्देश्य दिल्ली के समृद्ध पुरातात्विक स्थलों और स्मारकों का अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन करना है। इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से दिल्ली के कम चर्चित ऐतिहासिक स्मारकों के इतिहास, पुरातत्व, वास्तुकला और संरक्षण से जुड़े शोध को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे विरासत संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष एक वर्ष की अवधि के लिए कुल 12 फेलो नियुक्त किए जाएंगे। इन्हें भी प्रतिमाह 25 से 50 हजार रुपये फेलोशिप प्रदान की जाएगी।

योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया संबंधित विभागों अलग से अधिसूचित करेगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन दोनों फेलोशिप योजनाओं से अभिलेख, पुरातत्व और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं कुशल विशेषज्ञों का एक मजबूत समूह तैयार होगा। इससे अकादमिक शोध को नई दिशा मिलेगी और दिल्ली की दस्तावेजी तथा पुरातात्विक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा। दोनों योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम एवं शर्तों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित विभागों द्वारा अलग से अधिसूचित किए जाएंगे। परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी होने के बाद दोनों फेलोशिप योजनाओं को शीघ्र शुरू किए जाने की अपेक्षा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.