नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला इस वर्ष भारत में खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान इसकी घोषणा की। बीबीएल का पहला मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में आयोजित होगा। यह पहला अवसर होगा जब किसी विदेशी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग का मुकाबला भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।
Some more glimpses from the MCG today.@AlboMP@MCG pic.twitter.com/nkvM842JpH
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
एमसीजी में मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और अंतिम दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की, उनकी जर्सियों पर हस्ताक्षर किए और ऑस्ट्रेलिया के प्रतीक माने जाने वाले ‘रूबी द रू’ (कंगारू कैरेक्टर) से भी मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वहां वे द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय के लगभग 40 हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
Sport is a key pillar of the India-Australia partnership, bringing our people closer through shared passion and mutual respect.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
Delighted to visit the iconic Melbourne Cricket Ground (MCG) with PM Albanese.
More sporting exchanges, youth engagement and collaboration can… pic.twitter.com/o90MSPIswm
पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर बीबीएल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित बिग बैश लीग के 15 वर्ष के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और बीबीएल को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मान रहा है।
Delighted to witness young sporting talent in action at the MCG. Watching children play cricket, Kabaddi and Australian rules football was a wonderful reminder that sport has a unique ability to connect people.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
India and Australia share a deep sporting bond. As both our nations… pic.twitter.com/DRIxJWiCm4
भारत और ऑस्ट्रेलिया को क्या होगा फायदा
भारत में बीबीएल मैच आयोजित होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय दर्शकों, ब्रॉडकास्ट से ज्यादा कमाई होगी, भारतीय स्पॉन्सर-निवेशक आकर्षित होंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य बीबीएल को ग्लोबल ब्रांड बनाना है।
वहीं भारत को पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट लीग की मेजबानी का अवसर मिलेगा। इससे खेल पर्यटन, स्थानीय कारोबार और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को भी मजबूती मिलने की संभावना है।



