एसी ब्लास्ट कैसे हो जाता है और ऐसे हादसों से कैसे बचा जा सकता है?

गर्मी के मौसम में एसी का लगातार इस्तेमाल कई बार हादसों की वजह बन सकता है। जानिए एसी में ब्लास्ट या आग लगने के प्रमुख कारण, इससे बचने के आसान उपाय, सही रखरखाव के टिप्स .

Share This Article:

दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू से लोगों की जान जा रही है, तो दूसरी तरफ एयर कंडीशनर (एसी) में आग लगने और ब्लास्ट जैसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। बीते दिन नोएडा की एक कॉलोनी में एसी में आग लगने के बाद भीषण आग फैल गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

क्या सावधानी बरते

लंबे समय तक लगातार एसी चलाने से कंप्रेसर पर अधिक दबाव पड़ता है और उसके ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है।
समय पर सर्विसिंग और सफाई न होने से धूल, गंदगी और जाम फिल्टर एयरफ्लो को रोक देते हैं, जिससे मशीन ज्यादा गर्म हो जाती है।
घटिया या पुराने वायरिंग, ढीले कनेक्शन और ओवरलोडेड बिजली के सॉकेट शॉर्ट सर्किट और आग की वजह बन सकते हैं।
कंप्रेसर या अन्य पुर्जों में तकनीकी खराबी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
गलत तरीके से गैस भरना या अधिक मात्रा में रेफ्रिजरेंट डालना सिस्टम में दबाव बढ़ा सकता है।
बेहद अधिक तापमान में बिना ब्रेक के लगातार एसी चलाने से मशीन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है।

एसी ब्लास्ट या आग लगने से कैसे बचें?

गर्मी शुरू होने से पहले और सीजन के दौरान समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराएं।
एयर फिल्टर और आउटडोर यूनिट की नियमित सफाई करें।
हमेशा अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग, सही क्षमता वाले एमसीबी और अलग पावर लाइन का इस्तेमाल करें।
एसी को लंबे समय तक बिना रुके चलाने के बजाय बीच-बीच में कुछ समय का अंतर दें।
किसी भी तरह की जलने की गंध, असामान्य आवाज़ या स्पार्क दिखाई देने पर तुरंत एसी बंद करें और तकनीशियन से जांच कराएं।
केवल अधिकृत और प्रशिक्षित तकनीशियन से ही इंस्टॉलेशन, गैस रिफिल और मरम्मत कराएं।
आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त वेंटिलेशन रखें ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके।

रखरखाव में किन बातों का ध्यान रखें?

हर 15–30 दिन में एयर फिल्टर की सफाई करें।
साल में कम से कम एक या दो बार पूरी सर्विसिंग जरूर कराएं।
बिजली के तार, प्लग और स्विच की नियमित जांच कराएं।
एसी के आसपास ज्वलनशील सामान न रखें।
अगर एसी पुराना है और बार-बार खराब हो रहा है, तो उसकी तकनीकी जांच कराकर जरूरत पड़ने पर उसे बदलने पर विचार करें।

बता दें कि बीते दिन सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी के 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार को सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में हुए धमाके के कारण आग लगी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.