नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के विशेष निमंत्रण पर कर रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा सेशेल्स दौरा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में इस देश की यात्रा की थी।
परेड में शामिल होंगे भारतीय युद्धपोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जून को सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत और सेशेल्स के गहरे रक्षा संबंधों को प्रदर्शित करते हुए इस स्वतंत्रता दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी मार्च करेगी और भारतीय नौसेना के दो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनेंगे।
Here are some glimpses from the warm welcome at the airport in Seychelles. Thankful to the Indian diaspora for the affection. pic.twitter.com/uwxfpER1OV
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
संसद को करेंगे संबोधित
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को विशेष रूप से संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों के एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और उनसे संवाद करेंगे।
हर 8वां व्यक्ति भारत से जुड़ा
सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों का प्रभाव बेहद गहरा है। वर्तमान में सेशेल्स की कुल आबादी लगभग 1.35 लाख है, जिसमें से करीब 12 हजार लोग भारतीय मूल के हैं। प्रतिशत के लिहाज से यह कुल आबादी का लगभग 8 से 9 प्रतिशत हिस्सा है, यानी सेशेल्स का औसतन हर 8वां से 9वां नागरिक भारतीय मूल का है।
Amazing cultural connect!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
The welcome at the airport in Seychelles included a dance from Kutch.
The manner in which our diaspora has preserved and celebrated culture from different parts of India is appreciable. pic.twitter.com/KFRtE7ZyG3
‘विजन महासागर’ के प्रमुख साझेदार हैं दोनों देश: पीएम मोदी
सेशेल्स पहुंचने पर दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सेशेल्स भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है और हमारे ‘विजन महासागर (MAHASAGAR)’ का एक प्रमुख साझेदार है।’ उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के भी 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच के यह संबंध आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के प्रति सम्मान और जन-केन्द्रित जुड़ाव की मजबूत नींव पर टिके हैं।
On the way to the Seychelles’ National Botanical Garden with President Dr. Patrick Herminie.@StateHouseSey pic.twitter.com/ZgjgXrYHNw
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
सेशेल्स का दौरा करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की यात्रा करने वाले भारत के इतिहास में केवल दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1976 में सेशेल्स का दौरा किया था, जिस वर्ष यह देश आजाद हुआ था। उस समय भारत ने सेशेल्स के स्वतंत्रता समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए अपना नौसेना युद्धपोत ‘आईएनएस नीलगिरि’ (INS Nilgiri) भी भेजा था। इसके बाद इंदिरा गांधी ने वर्ष 1981 में दोबारा वहां की यात्रा की थी। उनकी उस यात्रा के बाद, लगभग 34 वर्षों तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स का दौरा नहीं किया था।



