तेज प्रताप यादव के घर में चोरी, निजी सहायक पर आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया है। पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article:

पटना। तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाने में अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनके आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बाउंड्री फांदकर फरार हुए चोर

तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 जून की रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा। दोनों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया गया है। शिकायत के मुताबिक, आवास की अलमारी से 20 लाख रुपये नकद, जिसे पार्टी फंड की राशि बताया गया है, 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि यह सामान उनके निजी सहायक मोतीलाल राय ने चुराया है। मोतीलाल राय वैशाली जिले के मनियारपुर स्थित बिशनपुर सैद अली गांव का निवासी बताया गया है।

पहले भी हो चुकी है चोरी

उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और चोरी गए नकदी व सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव के आवास पर इससे पहले वर्ष 2022 में भी चोरी की घटना सामने आई थी। उस समय उन्होंने अपने घर की देखरेख करने वाले चंदन नामक युवक पर घर में रखे नकदी और अन्य सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, 27 मई 2022 को चंदन कथित तौर पर आईफोन सहित तीन बैग लेकर फरार हो गया था।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.