कानपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! ITBP जवानों ने किया कमिश्नरेट ऑफिस का घेराव

Share This Article:

कानपुर: कानपुर से सनसनी खेज खबर सामने आ रही है.कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर को आईटीबीपी (ITBP) के हथियारबंद कमांडोज ने पूरी तरह घेर लिया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आईटीबीपी के एक जवान की मां का हाथ काटने की दिल दहला देने वाली घटना से जुड़ा है। पुलिस की कथित निष्क्रियता और मामले में कार्रवाई न होने से नाराज आईटीबीपी के जवानों ने कमिश्नर ऑफिस में डेरा डाल दिया है।

कमांडेंट समेत भारी फोर्स मौके पर


आईटीबीपी के कमांडेंट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हथियारबंद जवान सीपी ऑफिस पहुंच गए और पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। जवानों के इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए प्रशासन ने तुरंत सीएमओ (CMO) की टीम और वरिष्ठ डॉक्टरों को कमिश्नरेट ऑफिस बुलाया है।

क्या है पूरा मामला?


मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी जवान की मां के साथ हुई गंभीर हिंसा और हाथ काटे जाने की घटना के बाद से ही परिवार न्याय की गुहार लगा रहा था। आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिसके विरोध में जवानों ने यह कड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जवानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कमिश्नरेट ऑफिस के बाहर भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.