ट्रेन में महसूस हो रहा खतरा? तुरंत दबा दें ये नंबर, रेलवे की बड़ी अपील

भारतीय रेलवे ने हाल में रेलवे नेटवर्क को निशाना बनाने वाली घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हाल में रेलवे नेटवर्क को निशाना बनाने वाली घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों और देशभर के फील्ड अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक कर रेलवे सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

मंत्रियों के साथ बैठक

बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, रवनीत सिंह बिट्टू और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन और सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग पर जोर दिया गया।

रेल मंत्रालय के अनुसार, हाल में हुई आगजनी समेत कई घटनाओं की प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इन मामलों की सक्रिय जांच कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि कई मामलों में समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को टाल दिया गया।

बढ़ाया जाएगा सीसीटीवी कवरेज

समीक्षा बैठक में रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने, साइबर सुरक्षा मजबूत करने और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच बेहतर समन्वय और सूचना साझा करने पर भी जोर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर देने की अपील की है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.