आवारा कुत्तों के मुद्दे पर लापरवाह अधिकारियों और बाधा डालने वाले कुत्ता प्रेमियों पर भी होगी कार्रवाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों नागरिकों को सुरक्षा, गरिमा और भयमुक्त जीवन दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। 

Share This Article:

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आवारा कुत्तों की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों नागरिकों को सुरक्षा, गरिमा और भयमुक्त जीवन दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। गोयल पिछले तीन सालों से इस पर आन्दोलन चला रहे हैं। उनका आज RWAs ने जोरदार स्वागत किया।

देश में आवारा कुत्तों की स्थिति भयावह हो चुकी है

गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि देश में आवारा कुत्तों की स्थिति भयावह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह तक स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर कानून के अनुसार रैबीज़ से संक्रमित एवं अत्यधिक आक्रामक आवारा कुत्तों को यूथेनेशिया एवं अन्य स्वीकृत इंजेक्शन के माध्यम से मारा जा सकता है।

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में बाधा न डालें

गोयल ने कहा कि आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को नोचना, बुजुर्गों पर हमला करना तथा विदेशी पर्यटकों तक को काटना अत्यंत गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों से अपील की कि वे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में बाधा न डालें, अन्यथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार उनके विरुद्ध भी कार्रवाई हो सकती है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का स्वागत किया जिसमें सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन,  टर्मिनल,  एयरपोर्ट,  स्कूल,  कॉलेज, सोसाइटी एवं अपार्टमेंट परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाने तथा दोबारा वहां न छोड़े जाने की बात कही गई है। गोयल ने यह भी स्वागत किया कि अब सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना डालने पर रोक लगेगी तथा उनके लिए निर्धारित स्थान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी एवं अपार्टमेंट परिसरों में भी आवारा कुत्तों को खाना डालने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। गोयल ने सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी का भी स्वागत किया कि आदेशों का पालन न करवाने वाले सरकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है।

कुत्ता प्रेमी आवारा कुत्तों को अपने घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध करते हैं

गोयल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई तथाकथित “कुत्ता प्रेमी” आवारा कुत्तों को अपने घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का विरोध करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब आरडब्ल्यूए का एक बड़ा समूह बनाया जाएगा ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि सबसे पहले मनुष्यों की सुरक्षा आवश्यक है और यदि किसी को इतना ही प्रेम है तो वह कुत्तों को अपने घर में रखे।

प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ कुत्ता काटने के मामले सामने आते हैं

गोयल के अनुसार देश में 12 करोड़ से अधिक आवारा कुत्ते हैं तथा प्रतिवर्ष लगभग 1 करोड़ कुत्ता काटने के मामले सामने आते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ संगठन विदेशी फंडिंग के सहारे आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं वैक्सीनेशन का काम अपने हाथों में लिए हुए हैं, जिसमें भारी भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.