लू से बेहाल देश, दिल्ली में ‘वॉटर बेल’ तो एमपी में ‘वार्म नाइट’

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले पांच दिनों से तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

जनजीवन पर दिखने लगा असर

तेज गर्मी का असर पर्यटन और दैनिक जीवन पर साफ नजर आने लगा है। राजस्थान के जयपुर और उदयपुर जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने पहुंचे छह पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई।

दिल्ली में स्कूलों के लिए विशेष गाइडलाइन

राजधानी दिल्ली में तापमान इस सप्ताह 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका के बीच स्कूलों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में हर 45 से 60 मिनट के बीच ‘वॉटर बेल’ बजाने को अनिवार्य किया है, ताकि छात्र नियमित रूप से पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचें। इसके अलावा ‘बडी सिस्टम’ लागू करने, खुले मैदान में गतिविधियां रोकने और प्रार्थना सभा छायादार स्थान पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में राहत के उपाय

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के जरिए ठंडी फुहारें छोड़ी जा रही हैं।

‘वार्म नाइट’ का नया खतरा

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत नौ जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक हो और 27 डिग्री से ऊपर बना रहे, तो इसे ‘वार्म नाइट’ कहा जाता है। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती।

उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के करीब 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। प्रयागराज में लगातार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले दो दिन का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का असर रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 24 अप्रैल को गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहने के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.