महिलाएं अब निर्णय लेने की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा: सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की तरक्की, विकास और दुनिया में भारत की पहचान बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई दूरदर्शी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया और उनका धन्यवाद भी किया। देश की नारीशक्ति ने अपने परिश्रम, साहस और आत्मविश्वास से नई ऊंचाइयों को छुआ है। अब हमें मिलकर इस शक्ति को नई ऊर्जा देनी है।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा भारत के नवनिर्माण में महिलाओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया। सीएम ने कहा भारत की वर्तमान प्रगति, विवास और वैश्विक मंच पर बढ़ती पहचान के मूल में नारी शक्ति ही निहित है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की तरक्की, विकास और दुनिया में भारत की पहचान बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई दूरदर्शी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत किया और उनका धन्यवाद भी किया।

सती प्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक चुनौतियों को पार कर नारी ने विशिष्ट पहचान बनाई है

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि सती प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर सामाजिक चुनौतियों को पार कर आज की नारी ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एक दौर था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है।

सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को रखा गया है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्ष 2014 के बाद आए बदलावों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को रखा गया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों, उज्ज्वला योजना से मिली धुआं-मुक्त रसोई और जनधन खातों के जरिए मिली आर्थिक स्वतंत्रता को महिला गरिमा के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां न केवल शिक्षा और पोषण में आगे हैं, बल्कि सेना में फाइटर जेट उड़ाकर देश की सीमाओं की रक्षा भी कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण जैसे उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को विदेश और वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर यह सिद्ध कर दिया है कि साहस और निर्णय क्षमता किसी एक लिंग तक सीमित नहीं है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए ने कहा कि विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने वाला कदम है। यह देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।

महिलाएं 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान का हिस्सा बनें

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि सभी महिलाएं 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर इस अभियान का हिस्सा बनें और ‘वूमेन-लेड डेवलपमेंट’ (महिला नेतृत्व वाले विकास) के संकल्प को मजबूत करें। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर सहित देश भर से आई नारी शक्ति उपस्थित थीं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.