NIOS कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना हॉल टिकट NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एनरोलमेंट नंबर की आवश्यकता होगी।

संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, NIOS थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई 2026 तक चलेंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं छात्रों के लिए जारी किए गए हैं, जिन्होंने अपनी परीक्षा फीस का भुगतान समय पर पूरा कर लिया था। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NIOS एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद ‘Exam & Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।

अब ‘Examination’ सेक्शन के तहत ‘Hall Ticket April/May 2026’ के लिंक को चुनें।

अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें और हॉल टिकट का प्रकार (Theory) चुनें।

‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को जरूर जांचे

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा की तारीखों को ध्यान से देख लें। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम की स्पेलिंग या विषय कोड में गलती पाई जाती है, तो तुरंत NIOS के क्षेत्रीय केंद्र या अधिकारियों से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं। छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखना होगा। बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र को डाक के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा, इसलिए ऑनलाइन डाउनलोड करना ही एकमात्र विकल्प है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.