IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे IPL 2026 के महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस को अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतरना पड़ा है।

Share This Article:

अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे IPL 2026 के महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस को अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतरना पड़ा है। टॉस के समय प्रशंसकों को उस वक्त हैरानी हुई जब शुभमन गिल की जगह स्टार लेग स्पिनर राशिद खान टॉस के लिए आए।

क्यों नहीं खेल रहे शुभमन गिल?

टॉस के दौरान कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने गिल की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट किया। राशिद ने बताया कि शुभमन गिल ‘मसल स्पैज्म’ (मांसपेशियों में खिंचाव) से जूझ रहे हैं। राशिद ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, “उन्हें बस थोड़ा सा मसल स्पैज्म हुआ है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आएंगे।”

कुमार कुशाग्र का डेब्यू

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। कुशाग्र, जिन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, अब टाइटंस की जर्सी में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।

बिना शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11:

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

गिल की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी का सारा दारोमदार अब जोस बटलर और साई सुदर्शन के कंधों पर होगा, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी राशिद खान संभाल रहे हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.