शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई में शूटिंग हुई कैंसिल

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का आगामी दुबई शेड्यूल क्षेत्र में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध और तनावपूर्ण स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। फिल्म की टीम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दुबई के रेगिस्तानों में एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इसे टाल दिया गया है।

Share This Article:

मुंबई: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का आगामी दुबई शेड्यूल क्षेत्र में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध और तनावपूर्ण स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। फिल्म की टीम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दुबई के रेगिस्तानों में एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इसे टाल दिया गया है।

मध्य-पूर्व की अस्थिर स्थिति

रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर और सुहाना खान को दुबई में एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग करनी थी। एक सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने 9 अप्रैल से एक सप्ताह के शेड्यूल के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां ले ली थी, लेकिन मध्य-पूर्व की मौजूदा अस्थिर स्थिति को देखते हुए कास्ट और क्रू की सुरक्षा के साथ कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया गया है।

अब इस स्थिति का समाधान निकालते हुए मेकर्स ने मुंबई के विले पार्ले स्थित एक स्टूडियो में भव्य सेट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि यह सेट उसी पैमाने पर बनाया गया है जैसा सिद्धार्थ आनंद ने दुबई के लिए सोचा था। मुंबई में शूटिंग करने से टीम को लाइटिंग और एक्शन बीट्स पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा। इस सीक्वेंस की शुरुआत एक चेज (पीछा करने वाले दृश्य) से होगी, जो बाद में एक गहन मुकाबले में बदल जाएगा।

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। 2023 में आई ‘डंकी’ के बाद शाहरुख खान तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.