पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती का व्यापारी संगठन CTI ने किया स्वागत

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( CTI ) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा उम्मीद है कि पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी तेल कंपनियां। अगर कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आएं तो पेट्रोल डीजल की दरों में कटौती करें तेल कंपनियां।

Share This Article:

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रूपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रूपए प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रूपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है। इसको लेकर दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती का दिल्ली और देश के व्यापारियों, दुकानदारों, फैक्ट्री मालिकों और ट्रांसपोर्ट संचालकों सभी ने स्वागत किया है।

कच्चे तेल की कीमतें 90 से 110 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है

बृजेश गोयल ने बताया कि पश्चिमी एशिया में बढ़ते संकट और युद्ध के कारण पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमतें 90 डाॅलर प्रति बैरल से 110 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है और पूरे विश्व में ऑयल एवं गैस का संकट खड़ा हो गया है,
ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि भारत में पेट्रोलियम कंपनियां कभी भी पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी कर सकती हैं, अगर वास्तव में ऐसा होता तो मालभाड़ा बढ़ने के साथ साथ पूरे देश में महंगाई बढ़ने की आशंका होती,

पेट्रोलियम कंपनियां दामों में बढ़ोतरी न करें

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि आज केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी में जबरदस्त कटौती की है, अब पेट्रोलियम कंपनियों का भी दायित्व बनता है कि वो पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बारे में विचार भी ना करें। बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल का भाव लगभग 90 डाॅलर प्रति बैरल था जो कि युद्ध के कारण 110 डाॅलर प्रति बैरल पहुंच गया, अगर अगले कुछ दिनों में युद्ध रूकता है और कच्चे तेल की कीमतें 90 डाॅलर प्रति बैरल से नीचे आती हैं तो पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल डीजल की दरों में कटौती करनी चाहिए जिससे कि आज केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी कटौती का फायदा आम जनता को मिल सके।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.