हरित हाइड्रोजन की ओर भारत ब्रिटेन ने बढ़ाया कदम

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने दिल्ली में एक सम्मेलन में आयोजित किया, जिसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन के लिए सुरक्षा मानकों और नियामक ढांचे पर सहयोग को मजबूत करना है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन एक उभरता हुआ स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है,जिसे भारत अपनी राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत और यूनाइटेड किंगडम ने दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित किया, जिसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन के लिए सुरक्षा मानकों और नियामक ढांचे पर सहयोग को मजबूत करना है। दोनो देशों की सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत, मानक निकायों, परीक्षण संस्थानों, अनुसंधान संगठनों और नियामक एजेंसियों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया ताकि भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत हरित हाइड्रोजन के सुरक्षित उपयोग पर सहयोग को मजबूत किया जा सके।

हरित हाइड्रोजन सुरक्षा मानकों

यह सम्मेलन राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के समर्थन में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के अंतर्गत स्थापित राष्ट्रीय हाइड्रोजन सुरक्षा केंद्र (एनसीएचएस) ने भारत में ब्रिटिश उच्चायोग और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसमें हरित हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला में नियामक ढांचे, अंतरराष्ट्रीय मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं। इनमें उत्पादन, भंडारण, परिवहन और अंतिम उपयोग अनुप्रयोग शामिल हैं।

उद्घाटन सत्र का प्रारंभ राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक मोहम्मद रिहान के संदर्भ-निर्धारण संबंधी संबोधन से हुआ। इसके बाद नवीन और  नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के मिशन निदेशक अभय बकरे, भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रथम सचिव (व्यापार) जिनूस शरियाती, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के सचिव अंजन कुमार मिश्रा और भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रथम सचिव (जलवायु और ऊर्जा) लौरा आयलेट ने विशेष संबोधन दिए।

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के वैज्ञानिक सचिव परविंदर मैनी ने मुख्य भाषण देते हुए, हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के बड़े पैमाने पर उपयोग को सक्षम बनाने के लिए मजबूत सुरक्षा ढांचे, मानक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) ने हाइड्रोजन प्रणालियों के लिए सुरक्षा अनुपालन, जोखिम मूल्यांकन और आपदा प्रबंधन पर नियामक दृष्टिकोण साझा किया। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने विकसित हो रहे मानक ढांचे और भारतीय हाइड्रोजन मानकों को अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप बनाने के लिए चल रहे प्रयासों पर जानकारी प्रस्तुत की।

सम्मेलन का समापन भारत और ब्रिटेन के बीच सुदृढ़ मानकों, नियामक ढाँचों और सुरक्षा प्रोटोकॉल विकसित करने के लिए सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ ताकि हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित और व्यापक स्तर पर उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके। उम्मीद है कि ये विचार-विमर्श राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रयासों में योगदान देंगे। इसका उद्देश्य एक व्यापक सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करना और भारत में एक विश्वसनीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हरित हाइड्रोजन क्षेत्र के विकास को सुगम बनाना है। सुरक्षित हरित हाइड्रोजन भविष्य की ओर: भारत-ब्रिटेन ने बढ़ाया सहयोग

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.