नई दिल्ली। पीएम मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को खतरे में डाल रखा था। जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, हजारों करोड़ का घोटाला किया। अब वो ऐसे लोगों का साथ देती है जो भारत के खिलाफ सोचते हैं। देश तोड़ने की बाते करते हैं।
बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी
इससे पहले पीएम मोदी चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे, इसके बाद वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर लैंडिंग की। वो ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने IIM गुवाहाटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का भी उद्घाटन किया। इस पुल को बनाने में 3030 करोड़ की लागत आई है, जो उत्तर और दक्षिण गुवाहाटी को जोड़ने का काम करेगी। इस पुल की वजह से गुवाहाटी और नार्थ गुवाहाटी के बीच आने-जाने का समय 7 मिनट रह जाएगा।
It is a matter of immense pride that the Northeast gets an Emergency Landing Facility. From a strategic point of view and during times of natural disasters, this facility is of great importance. pic.twitter.com/eGaJIcptrf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026
रिच हिस्ट्री का एक शानदार संगम
पीएम मोदी ने भास्कर सेतु के लोकार्पण पर कहा कि भास्कर ब्रिज, जो गुवाहाटी के दो हिस्सों को जोड़ता है और जिसका आज उद्घाटन हुआ, असम के मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और रिच हिस्ट्री का एक शानदार संगम है। यह इस बात का सबूत है कि BJP न सिर्फ तेज़ी से डेवलपमेंट करती है बल्कि लेगेसी को भी बढ़ावा देती है।

ये भी पढ़ें-क्या बदलने वाली है देश की रेल तस्वीर? ₹18,509 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं पर कैबिनेट का बड़ा फैसला
कांग्रेस को हो रही घबराहट
पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी नेशनल सिक्योरिटी को प्राथमिकता नहीं दी। इसलिए आज जब हम अपने बॉर्डर पर शानदार हाईवे, टनल, ऊंचे पुल और मॉडर्न एयरफील्ड बनाकर नेशनल सिक्योरिटी को बढ़ा रहे हैं, तो उन्हें घबराहट हो रही है।



