बिहार: हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मेडिकल जांच और रिपोर्ट उसी दिन

बिहार के हज यात्रियों के लिए नीतीश कुमार सरकार ने गुड न्यूज दी है। बिहार सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जिलों में 10 से 15 फरवरी के विशेष मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। हाजियों की जांच रिपोर्ट उसी दिन देने को कहा गया है।

Share This Article:

पटना। हज यात्रियों के लिए राज्य में मेडिकल कैम्प का आयोजन होने जा रहा है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल ने विशेष मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया है। यह मेडिकल कैंप प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि जांच के लिए दूर से आ रहे हाजियों को रिपोर्ट के लिए लम्बा इंतजार न करना पड़े। इस वर्ष बिहार से 2569 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और 5 मई तक चलेगी।

राज्य कोचिंग योजना में अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी को शामिल करने की अपील

इसके अलावा सचिव ने विभाग के तहत संचालित राज्य कोचिंग योजना के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी 8 फरवरी को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, कोई अनियमितता न हो और अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण मिले। योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा, नीट, जेईई मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.