विकसित भारत के लक्ष्य को साधने की दिशा में IICA–NPC की साझेदारी

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) और नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल (NPC) के बीच रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

Share This Article:

नई दिल्ली: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) और नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल (NPC) के बीच रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस उद्देश्य से NPC के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने IICA का दौरा किया।

NPC प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानिदेशक श्रीमती नीरजा शेखर और उप महानिदेशक (ग्रुप) श्री उमाशंकर प्रसाद ने किया। बैठक में प्रशिक्षण, अनुसंधान, उत्पादकता, स्थिरता और अनुपालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर विचार-विमर्श किया गया।

IICA के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग जगत की बदलती जरूरतों के अनुरूप संस्थानों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़कर कार्य करना होगा। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संस्थागत सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया।

श्री सिंह ने कहा कि शासन, उत्पादकता, स्थिरता और नवाचार जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने में NPC जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी देश के लिए दूरगामी लाभ लेकर आएगी।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.