‘O’Romeo’ ट्रेलर : शाहिद कपूर का ‘बैड-बॉय’ अवतार देख भड़के नेटिजन्स

जब विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को अपनी अगली फिल्म 'O'Romeo' के लिए साइन किया था, तब फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी।

Share This Article:

जब विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को अपनी अगली फिल्म ‘O’Romeo’ के लिए साइन किया था, तब फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। टीज़र ने पहले ही शाहिद के ‘गैंगस्टर लुक’ और नाना पाटेकर की मौजूदगी से धमाका कर दिया था। लेकिन आज रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग एक्शन को ‘फायर’ बता रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में नेटिजन्स ट्रेलर के ‘चीप’ संवादों और शाहिद के रिपीटेड कैरेक्टर पर नाराजगी जता रहे हैं।

क्या है ‘O’Romeo’ की कहानी?

फिल्म की कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। शाहिद कपूर, ‘हसीन उस्तरा’ नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका में हैं, जिसे तृप्ति डिमरी (अफशा) से प्यार हो जाता है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन की झलक तो है, लेकिन शाहिद के कुछ आपत्तिजनक डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर ‘कंज’ (Cringe) पैदा कर दिया है। खासकर वह सीन जहां उस्तरा, अफशा को कपड़े उतारने के लिए कहता है, नेटिजन्स को रास नहीं आ रहा।

सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली: “एनिमल मीट्स कबीर सिंह”

ट्रेलर रिलीज होते ही तुलनाओं का दौर शुरू हो गया। नेटिजन्स इसे संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों का सस्ता कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे ‘एनिमल’ और ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का मिलन हो गया हो।” वहीं एक अन्य कमेंट ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें लिखा था— “यह तो कबीर सिंह है, अगर वह अनपढ़ (Illiterate) होता!”

सिनेमा प्रेमियों का कहना है कि विशाल भारद्वाज भी अब वांगा की तरह ‘रेज-बेटिंग’ (विवादास्पद सीन से चर्चा बटोरना) का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसके डायलॉग्स काफी सस्ते लग रहे हैं।

स्टार-स्टडेड कास्ट और क्लैश

ट्रेलर में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी की भी झलक मिली है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में विक्रांत मैसी को पहले ही ‘स्पेशल अपीयरेंस’ में रख दिया गया है, जिसे लेकर भी मीम्स बन रहे हैं।

‘O’Romeo’ अगले महीने 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा। अब देखना यह है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद का यह ‘बदमाश रोमियो’ दर्शकों का दिल जीत पाता है या विवादों में ही सिमट कर रह जाता है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.