खेलों के मैदान में चमकी सशस्त्र सीमा बल की ताकत

भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने खेलों के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने खेलों के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एसएसबी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बल का नाम रोशन किया है।

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में महानिदेशक संजय सिंघल ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को महानिदेशक डिस्क, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने वाले प्रशिक्षकों को भी महानिदेशक डिस्क से सम्मानित किया गया।

111 खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

विगत तिमाही में एसएसबी के 111 खिलाड़ियों ने सात प्रमुख राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुल 24 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

महिला हॉकी टीम बनी चैंपियन

74वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैंपियनशिप, राजकोट में एसएसबी की महिला हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 2-1 से हराकर खिताब जीता।

जूडो में दबदबा

35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरॉ चैंपियनशिप, गोवा में एसएसबी खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप, मणिपुर में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए गए।

ये भी पढ़ें-खिताब बचाने से पहले झटका! आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी चिंता

अन्य खेलों में भी सफलता

कुश्ती, तीरंदाजी और भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में भी एसएसबी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बल की उपलब्धियों में इजाफा किया। अपने संबोधन में महानिदेशक ने कहा कि एसएसबी के खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि बल न केवल सीमाओं की सुरक्षा में अग्रणी है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.