नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जानकारी दी कि इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है।
कल होगा ऐलान
उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी को वैध पाया गया। अब नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।
𝐏𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐒𝐭𝐚𝐭𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐛𝐲 𝐃𝐫. 𝐊. 𝐋𝐚𝐱𝐦𝐚𝐧, 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐑𝐞𝐭𝐮𝐫𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐞𝐫, 𝐒𝐚𝐧𝐠𝐚𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐏𝐚𝐫𝐯, 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐢𝐲𝐚 𝐉𝐚𝐧𝐚𝐭𝐚 𝐏𝐚𝐫𝐭𝐲
— BJP (@BJP4India) January 19, 2026
Under the Bharatiya Janata Party’s Sangathan Parv, the constitutional and transparent process… pic.twitter.com/mmAKGFUcVq
शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda, केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah, रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari एवं भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के नेताओं ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु… pic.twitter.com/zSBz4kpa9l
— BJP (@BJP4India) January 19, 2026
चुनाव प्रक्रिया
भारतीय जनता पार्टी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
सबसे युवा अध्यक्ष
भाजपा में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें लालकृष्ण आडवाणी तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, जबकि राजनाथ सिंह ने दो बार यह जिम्मेदारी निभाई। नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जिसे पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।



