पीएम मोदी का बंगाल दौरा, वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Share This Article:

कोलकाता/मालदा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जबकि गुवाहाटी–हावड़ा रिटर्न सेवा को भी वर्चुअली लॉन्च किया गया। यह ट्रेन पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली लंबी दूरी की प्रीमियम रात्रिकालीन यात्रा की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

16 कोच वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन का संचालन और रखरखाव नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे जोन करेगा। ट्रेन में 11 एसी थ्री-टियर, चार एसी टू-टियर और एक एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी को नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली से, जबकि अलीपुरद्वार को एसएमवीटी बेंगलुरु और मुंबई (पनवेल) से जोड़ेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी 18 जनवरी को हुगली जिले के सिंगूर का दौरा करेंगे, जहां वे लगभग 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। उनके इस दौरे को पश्चिम बंगाल में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.