पीएम मोदी आज पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अत्याधुनिक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी

Share This Article:

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अत्याधुनिक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और अहम कदम जुड़ जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे, जिनमें पांच 3 एसी, चार 2 एसी और एक 1 एसी कोच शामिल है। इसमें कुल 823 बर्थ की सुविधा होगी, जिनमें 611 बर्थ 3 एसी, 188 बर्थ 2 एसी और 24 बर्थ 1 एसी में होंगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली आरामदायक बर्थ, बेहतर कुशनिंग, ऑटोमैटिक वेस्टिब्यूल डोर और उन्नत सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे सफर के दौरान शोर कम होगा और यात्रा ज्यादा आरामदायक बनेगी।

सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। RAC की सुविधा नहीं दी जाएगी, जिससे यात्रियों को सीट या बर्थ साझा नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा, इस ट्रेन में किसी भी प्रकार का वीआईपी या इमरजेंसी कोटा नहीं होगा और रेलवे अधिकारी भी पास के आधार पर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी और देश में रेल यात्रा के अनुभव को एक नई ऊंचाई देने की उम्मीद की जा रही है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.