बाबर आज़म के अपमान पर भड़के फैन्स, स्मिथ पर सोशल मीडिया हमला

Share This Article:

नयी दिल्ली | बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले के बाद मैदान की घटना सोशल मीडिया पर बड़े विवाद में बदल गई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म के प्रशंसकों के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्मिथ को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विवाद की जड़ वह पल बना, जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ ने 11वें ओवर की आख़िरी गेंद पर बाबर आज़म को सिंगल लेने से मना कर दिया। पावर सर्ज से पहले स्मिथ स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। यह फैसला रणनीतिक रूप से सफल रहा और स्मिथ ने अगले ओवर में 32 रन बटोरते हुए मैच का पासा पलट दिया।

हालांकि, बाबर के फैन्स को यह कदम नागवार गुज़रा। सोशल मीडिया पर स्मिथ पर बाबर का अपमान करने के आरोप लगे और “बाबर से माफी मांगो” जैसी टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। कई टिप्पणियां व्यक्तिगत और आपत्तिजनक भी रहीं।

मैच के दौरान बाबर आज़म भी इस फैसले से नाराज़ दिखे। कुछ ही देर बाद वह 39 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। पवेलियन लौटते वक्त उन्होंने बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस बीच, X (पूर्व में ट्विटर) पर भी बहस तेज़ रही। कुछ यूज़र्स ने बाबर की प्रतिक्रिया और फील्डिंग में ढिलाई को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। वहीं, स्मिथ की आक्रामक बल्लेबाज़ी और मैच जिताऊ पारी की जमकर तारीफ भी हुई।

मैच में स्टीव स्मिथ ने 42 गेंदों में शतक जड़ते हुए बाबर के साथ 141 रन की साझेदारी निभाई और सिडनी सिक्सर्स को पांच विकेट से आसान जीत दिलाई। मैदान पर लिया गया एक रणनीतिक फैसला इस तरह सोशल मीडिया पर बड़े बवाल में बदल गया।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.