भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, नितिन नबीन की ताजपोशी तय

भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना करीब तय माना जा रहा है.

Share This Article:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी।

भाजपा के अनुसार, संगठन पर्व अब अपने अंतिम चरण में है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन को और मजबूत करने तथा आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को होगी। इच्छुक उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए शाम 5 बजे से 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को ही शाम 6:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से एक प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा, जिसमें नामांकन प्रक्रिया और चुनाव की आगे की स्थिति की जानकारी साझा की जाएगी।

मंगलवार को मतदान या नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान

अंतिम चरण मंगलवार को होगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में होते हैं, तो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं यदि केवल एक ही उम्मीदवार रह जाता है, तो उसी दिन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह चुनाव पार्टी के संविधान और तय नियमों के तहत पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि आने वाले समय में चुना जाने वाला नेतृत्व पार्टी की रणनीति और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.