प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में पुष्प प्रदर्शनी को सराहा

अहमदाबाद फ्लावर शो शहर के उन अनूठे आकर्षणों में से एक बन गया है, जिन्हें लोग देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। बागवानी, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस वार्षिक आयोजन की शुरुआत 2013 में हुई थी।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को साथ लाने में अहमदाबाद पुष्प प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम को सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री ने शो के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार यह प्रदर्शनी विगत वर्षों में अपने परिमाण और कल्पनाशीलता में विकसित हुई और अहमदाबाद की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण चेतना का प्रतीक बन गई।

पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा , “अहमदाबाद फ्लावर शो रचनात्मकता, स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाता है, साथ ही शहर की जीवंत भावना और प्रकृति के प्रति प्रेम को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। यह भी सराहनीय है कि वर्षों से इस फ्लावर शो की भव्यता और कल्पनाशीलता कितनी बढ़ी है।”

“अहमदाबाद का फ्लावर शो हर किसी का मन मोह लेने वाला है! यह क्रिएटिविटी के साथ-साथ जन भागीदारी का अद्भुत उदाहरण है। इससे शहर की जीवंत भावना के साथ ही प्रकृति से उसका लगाव भी खूबसूरती से प्रदर्शित हो रहा है। यहां यह देखना भी उत्साह से भर देता है कि कैसे इस फ्लावर शो की भव्यता और कल्पनाशीलता हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है। इस फ्लावर शो की कुछ आकर्षक तस्वीरें।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.