लखनऊ | नए साल का जश्न मनाने के लिए जहां युवा पहले पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित होकर डिस्को, पब और हिल स्टेशनों का रुख करते थे, इस वर्ष उत्तर प्रदेश में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन के पौने नौ वर्षों में हुए कायाकल्प का ही परिणाम है कि देश का युवा अब अपनी जड़ों की ओर लौट रहा है। उत्तर प्रदेश से उठी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की इस लहर में लाखों की संख्या में युवा काशी, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या पहुंचकर अपने इष्ट के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं।
आंकड़ों में भक्ति: लाखों की संख्या में पहुँच रहे श्रद्धालु
पर्यटन विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, नए साल से कई दिन पहले ही प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर युवाओं का जमावड़ा लग गया है।
अयोध्या: बीते दो दिनों (29-30 दिसंबर) में 5 लाख से अधिक पर्यटकों ने रामलला के दर्शन किए।
काशी: विश्वनाथ कॉरिडोर में पिछले तीन दिनों में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचे।
मथुरा: 3 लाख से अधिक पर्यटकों ने बांके बिहारी के चरणों में हाजिरी लगाई। प्रशासन ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध और गाइडलाइन्स जारी की है।
डिजिटल दुनिया में भी ‘स्पिरिचुअल न्यू ईयर’ का ट्रेंड
धर्म स्थलों के प्रति युवाओं का यह आकर्षण केवल जमीन पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर #न्यूईयर2026इनअयोध्या, #काशीन्यूईयर और #स्पिरिचुअलन्यूईयर जैसे हैशटैग टॉप ट्रेंड में हैं। युवा अपनी सेल्फी और रील्स के जरिए सनातन संस्कृति के प्रति गर्व व्यक्त कर रहे हैं।
विश्व भूषण मिश्र, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा “लोक उत्सव प्रायः तात्कालिक सत्ता के आचरण को प्रतिबिंबित करता है। वर्तमान काल में सनातन आस्था के केंद्रों पर श्रद्धालुओं का यह अभूतपूर्व प्रवाह स्वाभाविक है।”
बेहतर कनेक्टिविटी और भव्यता बनी आकर्षण का केंद्र
पिछली सरकारों में उपेक्षित रहे ये धार्मिक स्थल आज वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमक रहे हैं। योगी सरकार द्वारा सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में किए गए सुधारों ने युवाओं के सफर को सुगम बनाया है।
बुनियादी ढांचा: शानदार होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे की सुविधाओं ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है।
सांस्कृतिक आयोजन: दीपोत्सव और देव दीपावली जैसे भव्य उत्सवों ने युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।
जीर्णोद्धार: भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और विंध्याचल-नैमिषारण्य जैसे क्षेत्रों के विकास ने युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका दिया है।



