भारत को 191 रनों से हराकर पाकिस्तान ने जीता U-19 एशिया कप

पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से करारी शिकस्त दी।

Share This Article:

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

छाए समीर मिन्हास

टीम की जीत के नायक समीर मिन्हास रहे, जिन्होंने 113 गेंदों पर शानदार 172 रन की पारी खेली। उनके अलावा अहमद हुसैन ने 56 रन का अहम योगदान दिया। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट झटके, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को दो-दो सफलता मिली। कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया।

वैभव सूर्यवंशी सस्ते में ऑउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके। दीपेश देवेंद्रन ने 36 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया। पाकिस्तान की गेंदबाजी में अली रजा ने 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को दो-दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें-PHOTOS: कोहरे से ढकी दिल्ली का रंग-रूप

पहले बल्लेबाजी का फैसला

इससे पहले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप में दूसरी बार चैंपियन बना।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.