हिजाब विवाद में फंसे सीएम नीतीश की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद एसएसबी के घेरे को पहले सख्त किया गया है।

Share This Article:

पटना। हिजाब विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद एसएसबी के घेरे को पहले सख्त किया गया है। नीतीश कुमार के दूसरे जिलों के दौरों को लेकर भी सभी एसपी और एसएसपी को निर्देश जारी किए गए हैं।

बढ़ाए गए एक्स्ट्रा सुरक्षाकर्मी

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बढ़ाने के तहत मुख्यमंत्री के आवास और कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा उनकी ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या और गश्त बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित रहे। 2 दिन पहले पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। पटना पुलिस ने शहजाद भट्‌टी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

उसने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। शहजाद भट्‌टी हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। भट्‌टी से जान का खतरा बताते हुए लॉरेंस के तिहाड़ जेल में बंद भाई अनमोल बिश्नोई ने भी दिल्ली कोर्ट से बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ी की डिमांड की थी।

महिला का हटाया था हिजाब

बता दें कि 15 दिसंबर को बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान एक महिला हिजाब पहनकर आई तो नीतीश कुमार ने पूछा कि यह क्या है और उसे अपने हाथ से हटा दिया।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.