‘Bekhayali’ विवाद: सचेत-परंपरा के आरोपों पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी; पूछा- ‘कोर्ट क्यों नहीं जाते?’

हाल ही में, संगीतकार जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने एक सार्वजनिक वीडियो जारी कर संगीतकार अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे

Share This Article:

मुंबई: हाल ही में, संगीतकार जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने एक सार्वजनिक वीडियो जारी कर संगीतकार अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अमाल पर ‘कबीर सिंह’ (2019) फ़िल्म के लोकप्रिय गाने ‘Bekhayali’ पर झूठा दावा करने का आरोप लगाया था, जिसे मूल रूप से सचेत-परंपरा ने कंपोज़ किया था।

संगीत जगत में विवाद: ‘Bekhayali’ गाने पर क्रेडिट की लड़ाई

सचेत और परंपरा ने अपने पोस्ट में अमाल मलिक पर निशाना साधते हुए लिखा था, “चेतावनी। यह वीडियो सभी अफवाहों को बंद करने के लिए 10 सेकंड का सबूत हो सकता था, लेकिन हमारे मानसिक शांति के लिए कुछ लोगों को बेनकाब करना महत्वपूर्ण हो गया। @amaal_mallik SHAME ON YOU AMAAL MALIK।”


अमाल मलिक ने आरोपों पर दिया करारा जवाब

इस वीडियो के सामने आने के बाद, अमाल मलिक ने एक इंटरव्यू में आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि उन्होंने कभी भी किसी ऐसे काम का श्रेय लिया है जो उन्होंने नहीं किया।

अमाल ने कहा, “मैं गोली खा लूँगा, लेकिन सच बोलूँगा। अगर कोई मेरा नाम इंडस्ट्री में खराब करना चाहता है, जो वे करते हैं… तो कैसे किया (रिमिक्स), वह भी आप देखो।”

अमाल ने कहा कि उन्होंने कभी भी दूसरों के कंपोज किए गए गानों पर स्वामित्व नहीं जताया।

उन्होंने सवाल किया, “किसी का क्रेडिट खाया? नहीं। कभी बोला कि यह गाना मेरा है या बोला कि रीक्रिएट नहीं किया? लोग दूसरों के गानों पर अपना नाम डाल देते हैं और कहते हैं ‘मैंने बनाया’। मैंने कभी ऐसा नहीं किया।”


“अगर दिक्कत है तो सीधे कोर्ट जाओ”

अमाल मलिक ने इस मुद्दे को कानूनी रास्तों के बजाय सार्वजनिक रूप से उठाए जाने पर भी सवाल खड़ा किया।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “वे कभी मेरे सामने यह नहीं कहते, क्योंकि उनमें से आधे मुझसे डरते हैं, और यह सच है। वे कभी आकर मुझसे बात नहीं करेंगे। वे इसे इंस्टाग्राम पर कहेंगे और कोर्ट केस नहीं करेंगे। अगर किसी को कोई समस्या है, तो सीधे कोर्ट जाओ। अगर आपको लगता है कि मैंने आपका संगीत कॉपी किया है तो मानहानि का केस करो।

यह विवाद अमाल की उन पुरानी टिप्पणियों से उपजा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से सचेत और परंपरा के साथ एक धुन साझा की थी, जिसका उपयोग बाद में ‘Bekhayali’ को कंपोज़ करते समय संदर्भ के रूप में किया गया था। सचेत और परंपरा इस दावे को पूरी तरह से ख़ारिज करते हैं।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.