भारतीय नौसेना को मिला चौथा स्टील्थ वारशिप ‘INS तारागिरी’

भारतीय नौसेना को 28 नवंबर, 2025 को मझगांव डॉक द्वारा निर्मित चौथा प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ सौंपा गया। यह आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी जहाज निर्माण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना को 28 नवंबर 2025 को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने चौथा नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तारागिरी’ सौंप दिया गया। यह पुराने आईएनएस तारागिरी (लैंडर क्लास) का नया अवतार है, जो 1980 से 2013 तक 33 साल तक नौसेना की सेवा में रहा था। नया जहाज पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और तकनीक का प्रतीक है।

स्टील्थ और मारक क्षमता में बड़ी छलांग

प्रोजेक्ट 17A के जहाज पुरानी शिवालिक श्रेणी से कहीं आगे हैं। इनमें बेहतर स्टील्थ सुविधा, कम रडार सिग्नेचर, आधुनिक हथियार और सेंसर लगे हैं। तारागिरी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, एमएफ-स्टार रडार, बराक-8 (MRSAM) वायु रक्षा प्रणाली, 76 मिमी तोप, 30 मिमी AK-630 और टॉरपीडो-रॉकेट से लैस पनडुब्बी-रोधी युद्ध क्षमता है। जहाज में डीजल और गैस टरबाइन का संयोजन (CODAG) है, जो तेज गति और कम ईंधन खपत देता है।

निर्माण में तेजी, आत्मनिर्भरता में बढ़त

पहले जहाज नीलगिरि को बनाने में 93 महीने लगे थे, लेकिन अनुभव के बाद तारागिरी सिर्फ 81 महीने में तैयार हो गया। पिछले 11 महीनों में यह चौथा P17A जहाज नौसेना को मिला है। पूरी परियोजना में 75% से ज्यादा कल-पुर्जे स्वदेशी हैं। इसमें 200 से अधिक MSME कंपनियों ने हिस्सा लिया और करीब 4,000 लोगों को सीधा व 10,000 से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला।

बाकी जहाज जल्द आएंगे

प्रोजेक्ट 17A के कुल सात जहाज बन रहे हैं। चार मझगांव डॉक में और तीन गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (कोलकाता) में। बचे तीन जहाज अगस्त 2026 तक नौसेना में शामिल हो जाएंगे। ये जहाज हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की नौसैनिक ताकत को और मजबूत करेंगे।

आत्मनिर्भर भारत की मिसाल

तारागिरी की डिलीवरी दिखाती है कि भारत अब सिर्फ जहाज खरीदता नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे आधुनिक युद्धपोत स्वयं डिजाइन और बना सकता है। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सबसे बड़ी कामयाबी में से एक है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.