चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल : अश्विनी

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैष्णव ने कहा, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड-क्लास स्टेशन के तौर पर पुनर्विकसित किया जा रहा है।

Share This Article:

चंडीगढ़: रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने मंत्री को स्टेशन के आधुनिकीकरण परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विस्‍तृत समीक्षा के बाद, अश्विनी वैष्णव ने चंडीगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर खुशी जताई। निरीक्षण के दौरान, रेलवे और फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ के राज्य मंत्री रवनीत सिंह, उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे ।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा, “चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड-क्लास स्टेशन के तौर पर पुनर्विकसित किया जा रहा है। कई इनोवेशन किए गए हैं, जिनमें से एक मॉड्यूलर डिजाइन है, जिसमें प्री-फैब्रिकेटेड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह स्टेशन रूफ प्लाजा के जरिए पंचकूला और चंडीगढ़ शहर के दो सिरों को जोड़ेगा। स्टेशन को 462 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा है। टीम स्टेशन को तेजी से पुनर्विकसित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है।”

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित कर इसका मकसद स्टेशन को विश्‍व-स्‍तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। चंडीगढ़ स्टेशन एक मुख्य गेटवे के तौर पर बहुत अहमियत रखता है, जो हिमाचल प्रदेश और पंजाब की प्रसिद्ध जगहों पर जाने वाले ज्यादातर पर्यटकों और यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है।

इन प्रयासों का फोकस पैसेंजर सुविधाओं को बढ़ाना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और एक मॉडर्न, आसान और कुशल ट्रैवल हब बनाना होगा जो शहर के प्लान किए गए आर्किटेक्चर को दिखाए और इसके उपयोगकत्‍ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करे। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने सेमी कंडक्टर लेबोरेटरी (SCL), मोहाली का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने SCL में रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने बताया कि SCL को 4500 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक बनाकर विस्‍तार दिया जा रहा है। SCL लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपना रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.