बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए कई देशों के खिलाड़ी पहुंचे लखनऊ

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा कि लखनऊ में सैयद मोदी चैंपियनशिप सिर्फ खेल नहीं, हमारी संस्कृति, हमारे खिलाड़ियों और हमारी मेजबानी की पहचान बन चुकी है। आइए जानते किस देश के कितने खिलाड़ी आ रहे हैं।

Share This Article:

लखनऊ: राजधानी लखनऊ एक बार फिर विश्व बैडमिंटन के धुरंधरों की मेज़बानी करने जा रही है। पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, उभरते हुए सितारे प्रियांशु राजावत व उन्नति हुड्डा और पिछली बार की महिला युगल विजेता त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. सहित कई भारतीय व विदेशी सितारे सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में अपने कौशल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

25 से 30 नवंबर तक लखनऊ करेगा मेजबानी

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के मैच 25 से 30 नवंबर 2025 तक गोमती नगर स्थित योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट पर खेले जाएंगे।

2,40,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दांव पर, फाइनल 30 नवंबर को

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि चैपियनशिप में कुल 2,40,000 अमेरिकी डालर की ईनामी राशि दांव पर होगी।
चैंपियनशिप में 25 नवंबर को क्वालीफाइंग मैच होंगे और उसी दिन मुख्य ड्रा के कुछ मैच खेले जाएंगे जबकि फाइनल 30 नवंबर को खेला जाएगा। चैंपियनशिप में सभी वर्गो पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल का मुख्य ड्रा 32-32 खिलाड़ियों/जोड़ियों का होगा। इसमें 28 को सीधे इंट्री मिलेगी जबकि चार क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में प्रवेश करेंगे।

दर्शकों को निशुल्क प्रवेश, सेमीफाइनल और फाइनल का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण

चैपियनशिप में दर्शकों को नि:शुल्क इंट्री मिलेगी वहीं सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण होगा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल ने बताया कि लखनऊ हमेशा से खेलों की सरजमीं रहा है। हमें गर्व है कि विश्व बैडमिंटन के इतने बड़े नाम यहां उतर रहे हैं। इस चैंपियनशिप के जरिये हम प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति का अनुभव कराना चाहते हैं।

20 देशों के 250 खिलाड़ी होंगे शामिल

चैंपियनशिप में मेजबान भारत, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, डेनमार्क, थाईलैंड, तुर्किये, सिंगापुर, इंडोनेशिया, हांगकांग- चीन, यूक्रेन, श्रीलंका, यूएई, इजरायल सहित 20 देशों के 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा भारत के 152 खिलाड़ी भाग लेंगे।
चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी सहित गोमतीनगर विजयंत खंड व विनय खंड मिनी स्टेडियम में अभ्यास की सुविधा दी गई है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने कहा कि लखनऊ में सैयद मोदी चैंपियनशिप सिर्फ खेल नहीं, हमारी संस्कृति, हमारे खिलाड़ियों और हमारी मेजबानी की पहचान बन चुकी है। इस साल मुकाबले असाधारण होंगे और दर्शक हर दिन कुछ नया और रोमांचक देखेंगे। चैंपियनशिप के सुचारू आयोजन के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन से टूर्नामेंट मैनेजर की भूमिका में ज़ेड. सोफिया शीरर होर्वाथ होंगे। रेफरी जोज़ेफ कुप्रीवेक, सह रेफरी दीराज गूनेड्री, स्थानीय उप रेफरी सीआर राजीव, कंप्टीशन मैनेजर एफसी दत्तन और मैच कंट्रोलर की भूमिका में विश्वनाथ मलकोटिया होंगे। आज प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव व आयोजन सचिव डा.सुधर्मा सिंह व अन्य मौजूद रहे।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी को दी गई श्रद्धांजलि

आज प्रेस वार्ता से पूर्व उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य व लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल ध्यानी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से परिजनों को इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। चैंपियनशिप को कई प्रमुख कॉरपोरेट्स का सहयोग प्राप्त है, जिनमें अडानी, इन्वेस्ट यूपी, मिगसन, एपको, ओमैक्स और विराज ग्रुप मुख्य प्रायोजक के रूप में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड, क्लियो काउंटी ग्रुप, रेडिको खेतान, सिडबी, एंबर ग्रुप, पीआईसीएल और बिग एफएम जैसे प्रायोजकों का सहयोग भी आयोजन के स्तर और अनुभव को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य ड्रॉ में यूपी के खिलाड़ियों की मौजूदगी

चैंपियनशिप में यूपी की श्रुति मिश्रा व महिला युगल व मिश्रित युगल में चुनौती पेश करेंगी। महिला युगल के मुख्य ड्रा में यूपी की श्रुति मिश्रा, समृद्धि सिंह, सोनाली सिंह व तनीषा सिंह को जगह मिली हे। श्रुति मिश्रा प्रिया के साथ, समृद्धि सिंह रीवा के साथ, सोनाली सिंह दीपशिखा सिंह के साथ व तनीषा सिंह साक्षी गहलावत के साथ जोड़ी बनाकर उतरेगी। मिश्रित युगल में यूपी के आयुष अग्रवाल व श्रुति मिश्रा की जोड़ी दम दिखाएंगी।

इन स्पर्धाओं में मुकाबले : महिला एकल, पुरुष एकल, महिला युगल, पुरुष युगल, मिश्रित युगल।
क्वालीफाइंग मुकाबले : 25 नवंबर, 2025 को
मुख्य ड्रा : 25 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक
कुल प्राइजमनी : 2,40,000 अमेरिकी डालर
More information here:
https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5267/syed-modi-india-international-2025/players

खिलाड़ियों की वरीयता सूची
पुरुष एकल

  1. जिया हेंग जेसन तेह –सिंगापुर
  2. आयुष शेट्टी – भारत
  3. एचएस प्रणय – भारत
  4. किरन जार्ज – भारत
  5. किदांबी श्रीकांत – भारत
  6. थारुण मन्नपल्ली – भारत
  7. युदाई ओकिमोटो – जापान
  8. मैग्नस जोहानसन – डेनमार्क – चीन
    महिला एकल
  9. उन्नति हुड्डा – भारत
  10. नोज़ोमी ओकुहारा – जापान
  11. सुंग शुओ युन – चीनी ताइपे
  12. नेस्लिहान अरीन – तुर्किये
  13. हीना अकेची – जापान
  14. पोलिना बुह्रोवा – यूक्रेन
  15. रक्षिता श्री संतोष रामराज – भारत
  16. अनुपमा उपाध्याय – भारत
    पुरुष युगल
  17. चूंग हॉन जियन व हैकाल मुहम्मद – मलेशिया
  18. साई प्रतीक के व पृथ्वी कृष्णामूर्ति राय – भारत
  19. ल्वी शेंग हाओ व चिया वेइजिए – मलेशिया
  20. ह्वांग जुई-शुआन व झी-वेई हे – चीनी ताइपे
  21. एम.आर अर्जुन व हरिहरन अम्साकरुनन – भारत
  22. एरन ताय व कांग खाई शिंग – मलेशिया
  23. रोडियन अलीमोव और मकसीम ओग्लोब्लिन – इंडिपेंडेंट न्यूट्रल एथलीट
  24. शंकर प्रसाद उदयकुमार व अक्षन शेट्टी – भारत
    मिश्रित युगल
  25. ही योंग कै टेरी व जिन यू जिया – सिंगापुर
  26. रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे – भारत
  27. वोंग तियेन सी व लिम चिउ सिएन – मलेशिया
  28. मरवान फाज़ा व ऐस्युह सलसबीला पुत्रि प्रनाता – इंडोनेशिया
  29. सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वरियथ – भारत
  30. अशिथ सूर्या व अमृथा प्रमुतेश – भारत
  31. पक्कापोन तीरारतसाकुल और सप्सिरी तेरत्तनाचाई – थाईलैंड
  32. देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडिन अनिंदिया वारदाना – इंडोनेशिया
    महिला युगल
  33. त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. – भारत
  34. सुंग यू-शुआन और सू या-चिंग – चीनी ताइपे
  35. सुंग शुओ-युन और यू चिएन-हुई – चीनी ताइपे
  36. पोलिना बुह्रोवा और येव्हेनिया कांतमिर – यूक्रेन
  37. ड़ी सिति फादिया सिल्वा रामाधंती और अप्रियानी राहायु – इंडोनेशिया
  38. नाज़लिज़न इंजी और बेंगिसु एरचेतीन – तुर्किये
  39. ओंग शिन यी और कारमेन तिंग -मलेशिया
  40. काहो ओसावा और माई तानाबे – जापान

शीर्ष वर्ल्ड रैंकिंग वाले खिलाड़ी
पुरुष एकल
जिया हेंग जेसन तेह –सिंगापुर – 19
आयुष शेट्टी – भारत – 32
किरन जार्ज – भारत – 39
किदांबी श्रीकांत – भारत – 41
युदाई ओकिमोटो – जापान – 43
प्रियांशु राजावत –भारत – वर्ल्ड रैंक 52

महिला एकल
उन्नति हुड्डा – भारत – 28
नोज़ोमी ओकुहारा – जापान – 29
नेस्लिहान अरीन – तुर्किये- 34
अनुपमा उपाध्याय – भारत – 45

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.