दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम रविवार को भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम रविवार को प्रत्याशियों ने डोर टू डोर सम्पर्क अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी सहित विभिन्न नेताओं ने 50 बैठकों एवं नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया। इसके अलावा सांसद हर्ष मल्होत्रा, रामवीर सिंह विधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेन्द्र चांदोलिया, बाँसुरी स्वराज व विधायक प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविन्द्र इंद्राज भी प्रचार शामिल हुए। प्रचार का मुख्य आकर्षण रहीं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता। उन्होंने 7 बैठकें एवं जनसभाएं की और 30 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मत डालने को प्रोत्साहित किया।
वीरेन्द्र सचदेवा का दावा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज चुनाव पूर्व रविवार के पार्टी के प्रचार को मिले जनसमर्थन के आधार पर हमारा आंतरिक आकलन है की भाजपा 12 वार्डों में 11 वार्ड का चुनाव जीत रही है और इसका एक बड़ा कारण है हमारी संगठात्मक शक्ति जो अपने वोटर को पहचान कर वोट डलवाने की कबलियत रखती है।
मुख्यमत्री ने अशोक विहार एवं द्वारका बी वार्डों में सांसद प्रवीन खंडेलवाल एवं कमलजीत सहरावत के साथ पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं को अंतिम क्षण तक मेहनत करके वोटर लिस्ट को क्रास चेक करके आगामी रविवार को अपने सूचीबद्ध वोटरों से लंच टाइम से पूर्व मतदान सुनिश्चित करने का आवहण किया।
दोपहर 1.30 बजे मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ग्रेटर कैलाश वार्ड के मतदाताओं से सीधा संवाद कर विकास एवं रखरखाव पर चर्चा की जिसमें वार्ड से जुड़े आर.डब्लू.ए. प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इसमे सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज, विधायक श्रीमती शिखा रॉय एवं जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।
दोपहर बाद संगम विहार ए वार्ड में पहुंची रेखा गुप्ता ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ बांध रोड़ पर एक जनसभा को सम्बोधित कर क्षेत्रवासियों से ट्रिपल इंजन सरकार से जुड़कर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने का आवहण किया और तदुपरांत सैनिक विहार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में समाज के अग्रेणीय व्यक्तियों से संवाद किया।
मुख्य मंत्री ने रविवार शाम को विनोद नगर वार्ड के एफ. ब्लाक रोड़ पर जनसभा को सम्बोधित किया और कहा की मेरा विश्वास है विनोद नगर की जनता अरविंद केजरीवाल द्वारा एक भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व पार्षद को टिकट देकर मतदाताओं को जो चुनौती दी है उसका वो मुंह तोड़ जवाब देंगे उन्हें हराकर। देर शाम मुख्य मंत्री ने संगम विहार ए एवं नारायणा वार्डों के उपचुनाव प्रचार में मतदाताओं से ट्रिपल इंजन सरकार से जुड़कर क्षेत्र की जल समस्या के समाधान एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की राह आसान करने की अपील की।
सांसद मनोज तिवारी ने मुंडका वार्ड के स्वर्ण पार्क में, ढिचकाऊं कलां वार्ड के जय विहार छठ घाट पर एवं ग्रेटर कैलाश वार्ड की जमरूदपुर चौपाल पर तीन विशाल सभाओं को सम्बोधित किया जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों की भारी उपस्थिती रही। मनोज तिवारी ने कहा की पूर्वांचल समाज आज दिल्ली की अर्थव्यवस्था को चलाने में प्रबल भूमिका निभा रहा है, भाजपा इस भूमिका का महत्व समझती है और इसका सीधा लाभ पूर्वांचल वासियों की कॉलोनियों के विकास के रूप में दिखेगा। उन्होने कहा हाल ही में यमुना किनारे छठ पूजा का संकल्प पूरा करवा कर भाजपा ने पूर्वांचल समाज से एक पुराना वादा भी सत्ता आते ही पूरा किया है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सुबह विधायक अभय वर्मा एवं नीलम पहलवान के साथ ढिचकाऊं कलां वार्ड में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित किया और दोपहर में विधायक उमंग बजाज एवं जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर के साथ नारायणा वार्ड में केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन को सम्बोधित किया। हर्ष मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं से आवहण किया की वह पूरे दमखम से चुनाव लड़कर 2022 के चुनाव से बड़ी जीत दर्ज करवायें ताकि आम आदमी पार्टी के भाजपा विरोधी अभियान की हवा निकल जाये। विधायक नीलम पहलवान एवं अभय वर्मा ने शाम में ढिचकाऊं कलां वार्ड की गुप्ता मार्किट एवं इंद्रा मार्किट में दो नुक्कड सभाओं को भी सम्बोधित किया।
प्रवेश साहिब सिंह ने ग्रामीण मतदाताओं को लुभाया
प्रवेश साहिब सिंह ने सुबह ढिचकाऊं वार्ड में तो दोपहर बाद मुंडका में प्रवास कर मतदाताओं से दिल्ली देहात के वोटरों का भाजपा के साथ लगातार चला आ रहा समर्थन सुनिश्चित रखने की अपील की। मंत्री आशीष सूद ने नारायणा वार्ड में दो नुक्कड सभाओं को सम्बोधित करते हुआ कहा की नारायणा वार्ड का प्रभारी मंत्री होने के नाते मैं दिल्ली सरकार की ओर से आपको आश्वस्त करता हूं की शीघ्र ही नारायणा वार्ड भी शेष राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की तरह ही विकसित क्षेत्र बनेगा।
सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी दक्षिणपुरी एवं संगम विहार ए वार्डों में लगातार गम्भीरता से प्रचार कर रहे हैं और आज उन्होनें मुख्य मंत्री के साथ दो बड़ी जनसभाओं के आलावा दो नुक्कड सभाओं को भी सम्बोधित किया और कहा की इस बार दोनों वार्ड भाजपा का कमल खिलेगा विकास बढ़ेगा। विधायक श्री चंदन चौधरी भी लगातार प्रचार बैठकों एवं पदयात्राओं से जुड़े हैं।
द्वारका बी वार्ड सोसाइटीज का वार्ड है और सांसद कमलजीत सहरावत ने विधायक संदीप सहरावत के साथ आज 9 बड़ी सोसाइटीज की बैठकों को सम्बोधित कर मतदाताओं से 2017 से 2024 तक अपने निगम पार्षद काल में चलाई विकास गाथा से क्षेत्र को जोड़े रखने की अपील की। सांसद बांसुरी स्वराज ने विधायक शिखा रॉय के साथ एन ब्लाक ग्रेटर कैलाश में एक प्रबुद्ध जन बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की गत 8 साल में ग्रेटर कैलाश वार्ड ने जो विकास यात्रा देखी है उसको चालू रखने के लिए पुनः भाजपा की सुशिक्षित प्रत्याशी को ही चुनें।
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने अशोक विहार वार्ड के सनातन भवन में सर्व समाज बैठक को सम्बोधित किया और कहा की 2022 में विपरीत परिस्थिती में भी अशोक विहार वार्ड भाजपा के साथ गया था और आज भी यह रिश्ता कायम रहेगा। विधायक पूनम भारद्वाज ने शाम को अशोक विहार के सी एंड टी ब्लाक में बैठकों को सम्बोधित किया। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने चांदनी चौक वार्ड के मोर सराय एवं छत्ता मदन गोपाल में दो बैठकों को सम्बोधित किया। वार्ड के प्रभारी मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बूथ प्रमुखों की बैठक कर चुनाव के दिन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विधायक श्याम शर्मा ने द्वारका बी वार्ड के सेक्टर 19 एवं 11 के आलावा सेन्ट्रल पार्क जे ब्लाक में तीन चुनाव की नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया। विधायक सतीश उपाध्याय ने दक्षिणपुरी वार्ड में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सम्बोधित किया। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने दक्षिणपुरी वार्ड में तो एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं डी.डी.ए. के सदस्य राजीव बब्बर ने संगम विहार ए में विभिन्न समाज बैठकों को सम्बोधित किया।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने दक्षिणपुरी वार्ड में दो महिला बैठकों को सम्बोधित किया तो एन.डी.एम.सी. सदस्य अनिल बालमिकी ने भी दक्षिणपुरी वार्ड में दो समाज बैठकों सम्बोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से जुड़ने की अपील की। विधायक अशोक गोयल ने शालीमार बाग में वैश्य समाज की बड़ी बैठक को सम्बोधित करा।



