यह जनादेश NDA पर विश्वास की मुहर:सम्राट चौधरी

Share This Article:

‎नई दिल्ली: बिहार में NDA की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस खुशी के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने इस जीत को लेकर बिहार के लोगों, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


‎ऐतिहासिक जीत पर बिहारवासियों का जताया आभार

सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा 2025 में मिली एकतरफा और ऐतिहासिक जीत के लिए देवतुल्य बिहारवासियों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड विजय लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार की नारीशक्ति के आशीर्वाद, बढ़ती पेंशन से प्रसन्न बुजुर्गों के स्नेह, रोजगार के अपार अवसरों पर युवाओं के भरोसे और किसानों की उम्मीदों का परिणाम है।
‎उन्होंने कहा कि जन-जन के इस विश्वास ने सुशासन और विकास की ताकत को एक बार फिर प्रमाणित किया है। भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार नई गति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और भी मजबूत, और भी सक्षम होगा।

नीतीश कुमार पर जताया भरोसा

सम्राट चौधरी ने बिहार चुनाव में NDA को मिली जीत को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था। बिहार के नौजवानों को नौकरी देने की बात कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई प्लान नहीं था। उन पर जनता का कोई विश्वास नहीं था।
‎उन्होंने कहा कि बिहार में NDA की जीत से साफ है कि बिहार ने अहंकारी और भ्रष्टाचारी नेतृत्व को नकारा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश एनडीए पर विश्वास पर मुहर है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने परिवारवादी पार्टियों और भ्रष्टाचारी पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया।

नहीं आने देंगे जंगलराज और माफियाराज

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने लोगों का दिल जीता है। एनडीए ने लोगों के लिए काम किया है। एनडीए के शासन में लोग, खासकर महिलाएं, सुरक्षित महसूस करती हैं। ‎उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने इस जनादेश से साफ कर दिया कि अब वे जंगलराज और माफियाराज कभी नहीं आने देंगे। लोगों में बिहार को आगे बढ़ते देखने की चाह है, इसलिए उन्होंने बढ़-चढ़कर एनडीए को वोट दिया है।

इस लिंक के माध्यम से आधिकारिक जानकारी देख सकते हैं: https://results.eci.gov.in/ResultAcGenNov2025/index.htm



Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.