बिहार रिजल्ट: शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, अनंत सिंह आगे

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाती हुई दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान जिस मुकाबले का अंदाजा लगाया जा रहा था, वही तस्वीर मतगणना के शुरुआती चरणों में भी दिखाई दे रही है, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक-दूसरे के सामने मजबूती से डटे हुए हैं। बिहार की 243 सीटों में से बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है, और आज यह तय हो जाएगा कि बिहार की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।

महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए के पक्ष में

एग्जिट पोल्स ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि इस बार एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग से मजबूत समर्थन मिल सकता है। शुरुआती रुझान भी इसी दिशा में इशारा करते दिख रहे हैं। एनडीए घटक दलों ने कई सीटों पर प्रभावी बढ़त बनाई है। इस बीच महागठबंधन भी कई प्रमुख सीटों पर मजबूती से लीड कर रहा है।

पोस्टल बैलेट से लेकर EVM तक

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद अब EVM खोलकर मतों की गिनती जारी है। 46 मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम के बीच वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। सभी मतगणना केंद्रों के बाहर भी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है।

कौन आगे, कौन पीछे

कई विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं:

  • कोचाधामन – आरजेडी के मुहाहिद आलम आगे
  • कुम्हरार – पहले जनसुराज के केसी सिन्हा आगे थे, अब संजय गुप्ता ने बढ़त ली
  • कुढनी – बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता आगे
  • महाराजगंज – आरजेडी के विशाल जायसवाल बढ़त में
  • महनार – जेडीयू के उमेश कुशवाहा आगे
  • आरा – बीजेपी के संजय टाइगर आगे
  • छातापुर – बीजेपी आगे
  • निर्मली, पिपरा, सुपौल – तीनों सीटों पर जेडीयू की बढ़त
  • परबत्ता – आरजेडी के संजीव कुमार आगे
  • पातेपुर – बीजेपी के लखेन्द्र रौशन ने बढ़त बनाई
  • महुआ – एलजेपी के संजय सिंह EVM के पहले राउंड में आगे
  • मोहीउद्दीनगर – आरजेडी की एज्या यादव आगे
  • नबीनगर – जेडीयू के चेतन आनंद आगे
  • नोखा – जेडीयू के नागेंद्र चंद्रवंशी आगे
  • संदेश – आरजेडी के दीपूसिंह आगे
  • औराई – बीजेपी की रमा निषाद आगे

एनडीए और महागठबंधन की रणनीति पर नजर

जेडीयू के उमेश कुशवाहा (महनार) और महेंद्र राम (राजापाकर) जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त एनडीए के लिए उत्साहजनक मानी जा रही है। वहीं आरजेडी भी कोचाधामन, महाराजगंज और संदेश जैसे क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। खगड़िया जिले की तीन महत्वपूर्ण सीटों खगड़िया, अलौली और बेलदौर पर एनडीए को बढ़त मिली है। छातापुर में भी नीरज बबलू ने रुझानों में बढ़त बनाकर बीजेपी को मजबूती दी है।

कुम्हरार में उलटफेर और चकाई में जेडीयू का बढ़त

कुम्हरार सीट पर शुरुआती राउंड में जनसुराज के प्रत्याशी केसी सिन्हा का आगे निकलना एक बड़ा उलटफेर माना गया था, मगर बाद में संजय गुप्ता ने बाजी पलट दी। वहीं चकाई से जेडीयू के सुमित कुमार सिंह आगे बढ़ रहे हैं, जो एनडीए की रणनीति के सफल रहने का संकेत है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.