अमर कटारिया के परिवार से मिले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा अघ्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा एनआईए दिल्ली धमाके की जांच कर रही है। भारत सरकार इस धमाके के मास्टर माइड को बेनकाब कर कड़ी सजा देगी। इस घटना में मृत एवं घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: पापा दुकान से निकल गया हूं, बस जल्दी ही घर पहुंच रहा हूं। अपने पिता को हादसे से आधे घंटे पहले फोन कर अमर कटारिया ने दुकान से निकलने की खबर दी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की हुए धमाके में दवा कारोबारी अमर कटारिया की मौत हो गई। इकलौते बेटे की अंतिम बार सुनी हुई आवाज अब भी पिता के कानों में गूंज रही है। दरअसल परिजन अमर के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। अमर जब घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उसको फोन किया लेकिन उनका नंबर नहीं लगा। बाद में रात आठ बजे बेटे की मौत की मनहूस खबर परिवार को मिली। इस बीच बुधवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज श्रीनिवासपुरी जा कर अमर कटारिया के पिता जगदीश कटारिया से भेंट कर अपनी और भाजपा परिवार की ओर से संवेदना प्रकट की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली पुलिस की साकारात्मक प्रारम्भिक जांच के बाद एनआईए अब दिल्ली धमाके की जांच कर रही है और हर सूरत में भारत सरकार इस धमाके की साजिश करने वालों को बेनकाब कर कड़ी सजा देगी। सचदेवा ने कहा दिल्ली धमाका देश को आतंकवाद की चुनौती है और वह इस धमाके में मृत एवं घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करता हूं क्योंकि वह देश के दुश्मनों के किये हमले के बीच मृत या घायल हुए हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.